UPPSC RO ARO Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा रविवार, 27 जुलाई 2025 (UPPSC RO ARO Exam 2025) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में कराई जाएगी.
इस परीक्षा में लगभग 10.76 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती है. परीक्षा की सुरक्षा बनाए रखने के लिए STF, खुफिया एजेंसियां और पुलिस बल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है.
परीक्षा केंद्रों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, पूर्व में पेपर लीक और नकल जैसे मामलों में आरोपियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके.
परीक्षा का एडमिट कार्ड हुए जारी (UPPSC RO ARO Exam 2025)
UPSC की ओर से जारी सूचना क्रमांक 25/05/E-2/2023-24TC प्रयागराज, दिनांक 17 जुलाई 2025 के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर के जरिए लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPPSC RO ARO Recruitment 2025: परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो आईडी (मूल और फोटोकॉपी दोनों) साथ लाना अनिवार्य होगा.
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1.5 घंटे पहले यानी सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा.
- परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले, यानी सुबह 8:45 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
- किसी भी प्रकार की नकल, पेपर लीक करना दंडनीय अपराध माना जाएगा. दोषियों को 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.
सिलेक्शन प्रोसेस
UPPSC की इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:
- प्राइमरी एग्जाम – यह केवल छंटनी के लिए होती है.
- मेन एग्जाम – इसमें विषयों की गहराई से जांच की जाती है.
- इंटरव्यू – अंतिम चरण होता है, जिसमें अभ्यर्थी की योग्यता और समझ की परख की जाती है.
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें. नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें: सुरक्षा बढ़ाने के लिए CBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब सभी स्कूलों में लगाए जाएंगे हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
