चुनाव

वामपंथियों को जीत मिली तो फिर नक्सलवाद आ जाएगा, ये केवल बंदूक की भाषा समझते हैं: बिहार में गरजे अमित शाह

Amit Shah Rally In Bihar: बिहार के आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर आरा से भाकपा (माले) जीत गया तो नक्सलवाद फिर आ जाएगा. लेफ्ट वाले केवल बंदूक की भाषा समझते हैं.

अमित शाह बोले— “भाइयों बहनों…आपके पास दो विकल्प हैं, एक तरफ जंगलराज वाले भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हैं और दूसरी तरफ पारदर्शिता से गरीब कल्याण करने वाली मोदी सरकार है.” विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने लोगों से पूछा कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या मोदी का गरीब कल्याण?

‘अब तक चुनाव में एनडीए 310 पार कर चुका’

अमित शाह ने चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए दावा किया कि अब तक हुए चुनाव में एनडीए 310 पार कर चुका है. दूसरी ओर इंडी गठबंधन वाले मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं. आप हमें 400 पार करा देंगे तो मुस्लिम आरक्षण रद्द करके पिछड़ा-अति पिछड़ा को देने का काम भाजपा करेगी.

‘राहुल और लालू के गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका’

अमित शाह ने कहा कि बिहार में राहुल और लालू के गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, लालू यादव और ममता बनर्जी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं. जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, दलित, आदिवासी और पिछड़ा-अति पिछड़े के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता.

‘लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने, बेटी सांसद बनी’

अमित शाह ने परिवारवाद पर लालू यादव को घेरते हुए कहा, “लालू यादव का पूरा जीवन परिवार के लिए ही गया. यहां यादव समाज भी गलत मुगालते में है. लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने. एक पुत्री राज्यसभा सांसद बनी. राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया. राबड़ी देवी के दोनों भाई को भी मंत्री और सांसद लालू यादव ने बनाया. आपके लिए लालू यादव के पास कोई जगह नहीं है.”

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव को पिछड़ों के लिए सम्मान होता तो कर्पूरी ठाकुर को कब का भारत रत्न मिल गया होता. पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर पिछड़ों का सम्मान किया है.

सातवें चरण के तहत एक जून को होगा मतदान

बता दें कि आरा लोकसभा सीट पर सातवें चरण के तहत एक जून को मतदान होना है. यहां मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आरके. सिंह और भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के बीच माना जा रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago