Bharat Express DD Free Dish

छपरा से खेसारी लाल यादव हारे? शुरुआती रुझानों में स्टार पावर फीकी

छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं. स्टारडम के बावजूद उन्हें मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है.

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जब छपरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था तो उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. प्रचार के दौरान भी उन्होंने खूब भीड़ जुटाई और अपनी लोकप्रियता का पूरा इस्तेमाल किया लेकिन अब जब मतगणना शुरू हो चुकी है तो शुरुआती रुझानों में खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं.

छपरा सीट पर दिलचस्प मुकाबला

छपरा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है. यहां खेसारी लाल यादव के अलावा दो बड़े दलों के उम्मीदवार भी मैदान में हैं जिनके पास मजबूत संगठन और जमीनी पकड़ है. ऐसे में खेसारी को कड़ी टक्कर मिल रही है.

संगठन, रणनीति और स्थानीय मुद्दों की समझ जरूरी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि खेसारी की लोकप्रियता भले ही फिल्मों और मंचों पर खूब चलती हो लेकिन राजनीति का मैदान अलग होता है. यहां सिर्फ चेहरा नहीं बल्कि संगठन, रणनीति और स्थानीय मुद्दों की समझ भी जरूरी होती है. यही वजह है कि शुरुआती रुझानों में खेसारी पिछड़ते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-महुआ में ‘कृष्ण’ का दांव उलझा! तेज प्रताप यादव शुरुआती रुझानों में पीछे, क्या तेजस्वी के खिलाफ बगावत पड़ेगी भारी?

कई राउंड बाकी

हालांकि अभी मतगणना जारी है और कई राउंड बाकी हैं, इसलिए तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है. उनके समर्थकों को अब भी उम्मीद है कि आगे चलकर बाजी पलट सकती है लेकिन फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं वो खेसारी के लिए चिंता का कारण जरूर हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read