Bharat Express DD Free Dish

महुआ में ‘कृष्ण’ का दांव उलझा! तेज प्रताप यादव शुरुआती रुझानों में पीछे, क्या तेजस्वी के खिलाफ बगावत पड़ेगी भारी?

महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव को शुरुआती रुझानों में झटका लगा है. LJP (रामविलास) के संजय सिंह आगे निकलते दिख रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी यादव के खिलाफ तेज प्रताप की बगावत अब उनकी राजनीतिक जमीन को कमजोर कर रही है.

Mahua Election Result, Tej Pratap Yadav Constituency

Tej Pratap Yadav Constituency: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही माहौल बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. सुबह से ही विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. बिहार की सभी 243 सीटों के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन सभी सीटों में से एक सीट- महुआ विधानसभा खास मानी जा रही है, जिसपर ज्यादातर लोगों की नजर टिकी हुई है और इसकी वजह है पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव, जो यहां से चुनावी मैदान में उतरे हैं.

पहले राउंड में पीछे, बाद में बढ़त

महुआ सीट पर शुरुआती रुझानों में तेज प्रताप यादव पीछे हो गए थे, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. हालांकि अगले ही दौर में उन्होंने बढ़त बना ली, लेकिन पहले राउंड के नतीजों ने सबको चौंका दिया. शुरुआती गणना में LJP (रामविलास) के उम्मीदवार संजय सिंह आगे निकलते दिखे, जबकि तेज प्रताप पिछड़.

बता दें कि महुआ में 6 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां मुकाबला तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच है-

  1. तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल)
  2. मुकेश कुमार रोशन (RJD)
  3. संजय कुमार सिंह (LJP-R)

तीनों दलों ने इस सीट पर जमकर ताकत झोंकी है, इसलिए यहां का वोटिंग पैटर्न भी काफी उलझा हुआ नजर आ रहा है.

ये भी पढे़ं- कोसी क्षेत्र में किसका दबदबा? बिहार चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें, 17 सीटों पर शुरू हुई वोटों की गिनती

राजनीति और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव इस चुनाव में अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर मैदान में हैं. आरजेडी से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद का संगठन बनाया और दावा किया कि उनकी पार्टी बिहार की राजनीति में मजबूत विकल्प बनेगी. वह 36 साल के हैं, 12वीं पास हैं, और हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 2.9 करोड़ रुपये बताई गई है.

इसके अलावा तेज प्रताप अक्सर अपने अलग अंदाज और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. नामांकन के दिन उन्होंने अपनी दादी की तस्वीर हाथ में लेकर पहुंचकर कहा था कि उनकी दादी का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इस दौरान परिवार का कोई सदस्य उनके साथ न होना भी खूब चर्चा में रहा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read