Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mathura: CM योगी ने कृष्णनगरी से किया अपनी चुनावी सभाओं का आगाज, एक्ट्रेस हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार BJP की उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव—2024 के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपना नामांकन फॉर्म भरा. CM योगी जनसभा करने के लिए 9 दिन में दूसरी बार मथुरा आए. उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की.

hema malini, yogi adityanath

Mathura News: लोकसभा चुनाव—2024 में इस बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी सियासत का मुख्य रण बनी हुई है. सत्तारूढ़ भाजपा ने यहां बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी एवं विख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी को पहली बार 2014 में प्रत्याशी घोषित किया था…उसके बाद 2019 में भी वह उम्मीदवार बनाई गईं. उन्हें पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में मथुरा सीट से प्रचंड जीत मिली. अब वह लगातार तीसरी बार भाजपा की उम्मीदवार चुनी गई हैं.

हेमा मालिनी ने आज (4 अप्रैल को) मथुरा से ही अपना चुनावी नामांकन भरा. इस दौरान गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भी उनके समर्थन में जनसभा करने मथुरा आए. CM योगी ने भगवान कृष्ण का नाम लेकर अपने भाषण की शुरूआत की.

Hema malini cm yogi in mathura

विजय का संदेश यहीं से जाना चाहिए: सीएम योगी

CM योगी ने मथुरा में हुई जनसभा में कहा- “भाइयों बहनों…हमारी धर्मनगरियों अयोध्या, मथुरा और काशी में से सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो विजय का संदेश यहीं से जाना चाहिए. अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं. काशी का भी काम हो गया है. अब मथुरा इंतजार कर रही है. कान्हा को माखन खिलाना है.”

9 दिन पहले भी कृष्णनगरी मथुरा आए थे मुख्यमंत्री

भाजपा के एक नेता ने बताया कि CM योगी 9 दिन पहले भी मथुरा आए थे, तब उन्होंने बृजवासियों को होली की शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत भी 27 मार्च को कृष्णनगरी से की. उन्होंने तब यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया था.

यह भी पढ़िए: ‘कोई क्या बोलता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’ कांग्रेस नेता सुरजेवाला की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी- पीएम मोदी से तमीज सीखे विपक्ष

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital