चुनाव

Lok Sabha Election: कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने दिल्ली में अपना वोट डाला, राहुल गांधी ने मां के साथ ली सेल्फी, प्रियंका के बेटे-बेटी ने भी मतदान किया

Lok Sabha Elections 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव—2024 के छठे फेज में आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है. सत्तापक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेता अपने अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल चुके हैं. देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी ने भी अपना वोट डाला. वह अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेती भी नजर आईं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है.

यहां आप कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को देख सकते हैं, वे अपने बेटे और कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के साथ वोट डालने के लिए सुबह ही दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंची थीं. बेटे राहुल गांधी ने उनके साथ मोबाइल से सेल्फी क्लिक की.

उनके अलावा एक तस्वीर प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और बेटी मिराया की भी सामने आई है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने आज दिल्ली में ही वोटिंग की. प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने कहा— हमको संविधान बचाना है. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. मैं सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करने का अनुरोध करता हूं.”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ने मतदान के बाद कहा, “मेरी सबसे रिक्वेस्ट है कि बाहर आकर वोट करें. बदलाव का हिस्सा बनें.”

अब तक 429 सीटों पर मतदान हो चुका

चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के पांचवें फेज तक देश में 429 सीटों पर मतदान हो गया था. आज 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके बाद 1 जून को 56 सीटों पर वोटिंग होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

57 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago