Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश लूटने वालों के अरमानों पर फिरा पानी, नीतीश और नायडू ने INDI Alliance की हवा निकाल दी: आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि जो लोग देश को लूटने की तैयारी कर रहे थे, उनके अरमानों पर पानी फिर गया. मोदीजी की अगुवाई में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

Trikal whisky

कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

NDA Govt: दिल्ली के संसद भवन में एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तमाम नेताओं की तरफ से बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आज एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत को गौरवान्वित किया है। 140 करोड़ लोगों का सीना चौड़ा हो गया है।

acharya pramod krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने स्वार्थी लोगों का जमघट इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी। जो लोग देश को लूटने की तैयारी कर रहे थे, उनके अरमानों पर पानी फिर गया। अब उनके यहां एक गीत गाया जाएगा, “साथिया आज हमें नींद नहीं आयेगी, सुना है अरमानों पर पानी फिर गया”। सहयोगी दलों के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी के लिए जिस भाव को व्यक्त किया है, यही वास्तविक लोकतंत्र है। आज एक बात और साबित हो गई कि ईवीएम जिंदा है।

‘मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाना ऐतिहासिक पल’

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाना ऐतिहासिक पल है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बहुमत और सर्वमत की बात कही है। पीएम मोदी की ओर से कहा गया सर्वमत शब्द भारत के भविष्य का दर्शन करा रहा है। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनते हुए देखने के लिए हम सब लालायित हैं। मुझे लगता है कि देश की अब जो भविष्य की राजनीति है, वह राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव की है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने आज के अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया है।

नरेंद्र मोदी की ये ऐतिहासिक जीत है, उनको मेरी बधाई’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की ये ऐतिहासिक जीत है। उनकी अगुवाई में देश में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी और घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देता हूं।

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital