Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

लोकसभा चुनाव के पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले एक साल से उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. बीजेपी कितना भी जोर लगा ले, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे परिवर्तन पत्र नाम दिया है. इसे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने लाॅन्च किया है.

‘बुलेट रानी’ नाम से फेमस राजलक्ष्मी चाहती हैं कि तीसरी बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें. वह लगातार भाजपा के नारे ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा बुलंद कर रही हैं.

अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने सपा से गठबंधन टूटने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में पीडीएम मोर्चा बनाया है.

यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि जितनी मजबूत आवाजें हैं, सारी ऐसे ही खामोश नहीं की जा रहीं, कोई बोलने वाला न बचे, ऐसी साजिश हो रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. पहले चरण में देश की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. जिसमें 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटें शामिल हैं.

बेंगलुरु कैफ़े ब्लास्ट के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पर अमित मालवीय और पश्चिम बंगाल पुलिस आमने-सामने आ गए. मालवीय ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे आईईडी विस्फोट कांड में शामिल दो प्रमुख संदिग्धों के बंगाल से पकड़े जाने पर सवाल उठाए हैं.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 12 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे, जिनके सांसद डीके शिवकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे.

पीएम मोदी ने बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए पीएम बोले कि कांग्रेस के शहजादे शक्ति के विनाश की बात करते हैं. इंडी अलायंस वालों..सुन लीजिए इस चुनाव में देश आपको सजा देना चाहता है.


Pension Mission Shakti Digital