Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

विपक्ष पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की ऐसी दीवार बना दी थी कि जम्मू-कश्मीर के लोग बाहर नहीं झांक सकते थे और बाहर वाला जम्मू-कश्मीर की तरफ नहीं झांक सकता था.

सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्‍हें नैतिकता का पालन करने की नसीहत दी. स्वराज ने केजरीवाल को सीएम पद से इस्‍तीफा देने के लिए भी कहा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक चुनावी जनसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है. इनको लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है.

मनीष सिसोदिया लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है.

PM Modi Udhampur Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में थे. यहां वे भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया.

आतिशी ने कहा कि 20 साल पहले के एक मामले में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई. दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. सीएम केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 के मायावती ने यूपी की 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. पार्टी ने भीम राजभर को आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा है.

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि वायनाड से पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग का समर्थन लिया है. उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया, जिसने काम भी नहीं किया.

बिहार की कराकाट सीट पर भी बेहद ही रोचक मुकाबला होने जा रहा है. इस सीट से जेडीयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं. वे एनडीए के उम्मीदवार हैं. वहीं इस सीट पर उतरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है.

पोस्टर के स्कैन करने पर एक वीडियो खुलता है. वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बाॅन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, कैग रिपोर्ट की अनियमितताएं, कई प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है.


Pension Mission Shakti Digital