Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने यह व्यवस्था उस याचिका को खारिज करते हुए दीए जिसमें राज्य चुनाव आयोग को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में वे चुनाव चिह्न डालने से रोकने की निर्देश देने की मांग की गई है, जो राजनीतिक दलों के लिए आरक्षित हैं.

भाजपा का विस्तारित गठबंधन भारतीय राजनीति में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है, जहां समावेशिता, योग्यता और विविधता सर्वोच्च है। जैसे-जैसे पार्टी अपने रास्ते पर आगे बढ़ रही है, यह आशा की वो किरण खड़ी करती जा रही है, जो सुशासन की दृष्टि पेश करती है।

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 11 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

टिकट कटने के बावजूद अश्विनी चौबे क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. भाजपा ने इस बार बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि पाकिस्तान हमारा विकास नहीं कर सकता है. उन्हें भी लगता है कि उनका विकास भारत और पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं.

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में चुनावी सभा को संबोधित किया. PM मोदी बोले- कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं. इन्‍होंने मंदिर गिराकर जमीनों पर कब्जा किया, रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए.

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कितने विरोधाभास हो सकते हैं? एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में राम है, उन्होंने हमें चुप रहने को कहा जब सनातन का अपमान किया जा रहा था.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के अनूपगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल ने यहां पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला. बिजनेसमैन अडानी-अंबानी का भी नाम लिया.

गृह मंत्री बोले- कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना? धारा 370 हटाकर क्या करना था? मैं कहता हूं कि जो देशहित में होगा, वो हम जरूर करेंगे, धारा 370 हटा दी, हमारे उस फैसले को गलती से हाथ मत लगाना.

बिहार में पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और हमारी सरकार आई तो पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता जेल में होंगे.


Pension Mission Shakti Digital