Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टॉम क्रूज से हुई ‘गुड्डू भइया’ की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर एक्टर के लिए कही यह खास बात

Ali Fazal: ऑस्कर नॉमिनीज के लिए आयोजित लंच में अली फजल की मुलाकात टॉम क्रूज से हुई. उन्होंने इस खास मूमेंट की झलक अपने फैंस को भी दिखाई है.

Ali Fazal

Ali Fazal: अभिनेता अली फजल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. वह एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य हैं. इस बीच गुड्डू भइया ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उन्होंने टॉम क्रूज को अपकमिंग फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के लिए मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं दी.

अली फजल का टॉम क्रूज के लिए पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अली फजल ने न केवल उन्हें शुभकामनाएं दी, बल्कि धन्यवाद भी कहा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शुभकामनाएं टॉम क्रूज! आपको इसकी जरूरत नहीं, लेकिन मैं आपको शुभकामनाएं भेज रहा हूं. मैं आपको थिएटर्स को जिंदा रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसा ही करेंगे. फिल्में बनाते रहेंगे और कहानियां सुनाते रहेंगे, क्योंकि यही सब कुछ है.”

हम एक-दूसरे को…

उन्होंने आगे लिखा, “मैं यह दुनिया भर के सभी इंडस्ट्री के लिए कहता हूं, जो अपने प्रयासों से कुछ नया कर रहे हैं और कला को आगे बढ़ा रहे हैं. इसी के माध्यम से हम एक-दूसरे को किसी न किसी तरह से बचाए रखते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो सोई नहीं होती’, आर्मी के बारे में आलिया भट्ट ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

14 मई को कांस में होगा प्रीमियर

‘मिशन इम्पॉसिबल’ का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “हम तब टूटते हैं जब हम विनम्रता में नहीं बल्कि दासता में झुकते हैं और इसीलिए मिशन इम्पॉसिबल फिट बैठता है.” अली फजल से पहले अभिनेत्री अवनीत कौर और जन्नत जुबैर ने भी टॉम क्रूज के साथ तस्वीर शेयर कर अभिनेता की तारीफ की. ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ का प्रीमियर 14 मई को कान्स में होगा.

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म भारत में 17 मई को हिंदी के साथ ही अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी. पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है. एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं.

फिल्म की कहानी

कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां 2023 में ‘मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन’ खत्म हुई थी. टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौट रहे हैं, उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम रोल में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital