Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

#AskSRK: पठान की कमाई को लेकर फैंस ने किए सवाल तो शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- इनसे पंगा मत लो

AskSRK:  शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘पठान’ की वजह से चर्चा में हैं. 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है.

Shah Rukh Khan

अभिनेता शाहरुख खान (फोटो)

AskSRK:  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान'(Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं.

फिल्म  पठान 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

दरअसल फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. शाहरुख खान इन दिनों पठान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं अब हाल ही में एक्टर एक बार फिर ट्विटर पर #AskSRK सेशन के जरिए फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हुए भी नजर आए. इसके अलावा शाहरुख खान ने फिल्म की कमाई के बारे में भी बताया.

पठान की रियल कमाई

आस्कएसआरके सेशन के दौरान एक शख्स ने शाहरुख खान से सवाल किया कि फिल्म का रियल कलेक्शन क्या है? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि, ‘5000 करोड़ प्यार 3000 करोड़ तारीफें 3250 करोड़ हग्स… 2 बिलियन मुस्कुराहटें और अभी गिनती चल ही रही है। तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?’

सलमान खान की फिल्म को लेकर क्या बोले शाहरुख खान

बता दें कि एक यूजर ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन पूछा. इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया कि ‘भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है.’

ये भी पढ़ें-Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

इसके अलावा एक और यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि ‘आप इसी तरह हीरो का रोल ही करोगे या कभी फिल्म में हीरो और हीरोइन के पिता बनने का भी प्लान है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि ‘तुम बाप बनो…मैं हीरो ही ठीक हूं.’ एक यूजर ने उनसे कहा कि वो ‘डंकी’ के बाद फिर से एक्शन फिल्में ही करेंगे तो शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि ‘हां यार, लेकिन पेनकिलर बहुत खाने पड़ते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital