Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 19 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, अमाल मलिक मिडनाइट एविक्शन में होंगे बाहर! जानें मेकर्स के इस फैसले की वजह

‘बिग बॉस 19’ के फैंस के लिए आने वाला एपिसोड बेहद चौंकाने वाला होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल मलिक शो से मिडनाइट एविक्शन के जरिए बाहर हो सकते हैं. हालांकि यह फैसला उनके हेल्थ से जुड़ा बताया जा रहा है.

Bigg Boss 19, Amaal Mallik eviction

Amaal Malik Eviction: सलमान खान का चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. हर हफ्ते कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो दर्शकों को बांधे रखता है कभी दोस्त दुश्मन बन जाते हैं, तो कभी दुश्मन साथ बैठकर चाय पीते दिखते हैं.

बीते हफ्ते जब किसी को भी घर से बाहर नहीं किया गया, तो फैन्स ने राहत की सांस ली थी. लेकिन अब गेम में ऐसा मोड़ आने वाला है जो पूरे हाउस का समीकरण बदल सकता है.

अमाल मलिक का शो से बाहर होना तय?

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 19’ के एक फैनपेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक जल्द ही शो से बाहर जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह एविक्शन किसी झगड़े या वोटिंग के चलते नहीं, बल्कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से होगा. हालांकि राहत की बात ये है कि उनका यह एग्जिट अस्थायी बताया जा रहा है. यानी अमाल कुछ समय बाद दोबारा गेम में एंट्री ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- “मां कसम खाओ…” Yuzvendra Chahal का नया पोस्ट वायरल, धनाश्री वर्मा के 4 करोड़ रुपये के एलमनी पर किया रिएक्ट

डबल एविक्शन से बढ़ेगा गेम का रोमांच

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शो के मेकर्स इस हफ्ते डबल एविक्शन की तैयारी में हैं. यानी सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ी घर से बाहर जाएंगे जिनमें से एक का जाना होगा दर्शकों के लिए बेहद चौंकाने वाला. दिलचस्प बात यह है कि निकाले गए कंटेस्टेंट को सीधे बाहर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. यहीं पर बाद में अमाल मलिक भी उनके साथ जुड़ सकते हैं.

यह ट्विस्ट सुनकर फैन्स को ‘बिग बॉस 13’ की याद आ गई, जब सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा कुछ समय के लिए सीक्रेट रूम में गए थे और बाद में धमाकेदार वापसी की थी. इस बार भी दर्शक वैसा ही ड्रामा और इमोशन देखने की उम्मीद कर रहे हैं.

नॉमिनेशन में कौन-कौन?

इस हफ्ते गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं. फैन पोल्स के मुताबिक, नेहल चुडासमा पर खतरा सबसे ज्यादा है. हालांकि बिग बॉस के खेल में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता — क्योंकि यहां गेम हर वक्त पलट सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital