दुनिया

Israel Hamas War: आखिरकार गाजा में दाखिल हुई इजरायल की सेना, हमास दाग रहा एंटी टैंक मिसाइलें, अब आर-पार की लड़ाई

Israel Hamas Gaza War update: इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए 17 दिन हो गए हैं, इस मर्तबा हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं. अब इजरायल की सेना गाजा पट्टी में दाखिल हो चुकी है. वहीं, इजरायली एयरफोर्स ने गाजा पट्टी में रात भर हवाई हमले किए. फिलिस्‍तीनी अथॉरिटी के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में इजरायल के हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजरायली सेना का कहना है कि अभी तक गाजा पट्टी में सीमित हमले ही किए गए हैं. अब इजरायली सैनिक जमीनी कार्रवाई के लिए गाजा में घुसने लगे हैं.

पहली बार गाजा में हमास से भिड़े इजरायली सैनिक

द टाइम्‍स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इजरायली सैनिक गाजा में रेड के लिए घुस चुके हैं. आज गाजा की धरती पर इजरायली सैनिकों की पहली बार हमास के लड़ाकों के साथ भिड़ंत हुई. जहां बंधक बनाए इजराइलियों को ढूंढ़ने के लिए घुसे सैनिकों पर हमास के लड़ाकों ने एंटी-टैंक मिसाइल दागीं. हमास ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमले में इजरायली सैनिक अपने टैंक छोड़कर भाग निकले. एक इजरायली सैनिक का शव मिला है, जो हमास से भिड़ंत में मारा गया.

पहले लड़ाकू विमानों से मचाई तबाही, फिर गाजा में सैनिक भेजे

इससे पहले इजरायली लड़ाकू विमानों ने सोमवार सुबह पूरे गाजा के अलग-अलग इलाकों में बमबारी की. इसमें वह इलाका भी शामिल है जहां फिलस्तीनी नागरिकों को शरण लेने के लिए कहा गया था. बता दें कि इजरायल की थलसेना के जवान पिछले कई दिनों से गाजा पट्टी को घेरे हुए थे, और वे सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे थे. इजरायली सैन्‍य अधिकारियों का कहना है कि वे गाजा में घुसकर हमास का जमीनी नेटवर्क तबाह करेंगे.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas War: जंग रुकवाने के लिए मिस्र में मीटिंग, अरब देश इजरायल के विरोध में, जानें किसने लिया न्यूट्रल स्टैंड?

हमने इजरायली सेना के दो ठिकानों पर किए ड्रोन हमले- हमास

दूसरी ओर हमास ने दावा किया कि उसने इजरायली सेना की पोस्टों पर ड्रोन अटैक किया है. अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास की अल-कासिम ब्रिगेड ने कहा- ‘हमने इजरायली सेना पर दो ड्रोन अटैक किए हैं. एक ड्रोन से इजरायली वायुसेना के हतजेरिम बेस को निशाना बनाया गया है. दूसरे से सिनाई डिवीजन के तस्लीम मिलिट्री बेस पर हमला किया गया है. इसमें इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है.’ खबर आ रही है कि इजरायली सेना के रेडियो पर संदिग्ध ड्रोन घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

26 seconds ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

54 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago