Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैफ अली खान पर हमले की रात पापा की वो बात सुन रो पड़े थे इब्राहिम, तोड़ी चुप्पी सैफ-करीना को लेकर कही ये बात

इब्राहिम अली खान ने अपने पेरेंट्स के तलाक के बारे में बात की है. उन्होंने अपने पापा सैफ अली खान और स्टेप मॉम करीना कपूर के रिश्ते पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है.

Ibrahim Ali Khan

Ibrahim Ali Khan: फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर चुके इब्राहिम अली खान इन दिनों न सिर्फ अपने करियर को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने माता-पिता सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने न सिर्फ अपने बचपन की यादें शेयर की बल्कि पिता सैफ और करीना कपूर के रिश्ते को लेकर भी बात की है. ऐसे में चलिए जानते हैं इब्राहिम ने क्या कुछ कहा है.

माता-पिता के ब्रेकअप ने इब्राहिम और सारा को किया प्रभावित

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता के ब्रेकअप ने उन्हें और सारा को प्रभावित किया. जब अमृता और सैफ के तलाक की वजह से उनपर होने वाले असर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि दोनों अपने बच्चों के सामने अपने रिश्ते के हालात को संभालने को लेकर बहुत सावधान थे.

मेरे पिता करीना कपूर के साथ बहुत खुश हैं-इब्राहिम

वहीं इब्राहिम अपने पिता को पहसे से कहीं ज्यादा अब खुश देखते हैं. इब्राहिम अली खान ने कहा अब मेरे पिता बेबो के साथ बहुत खुश हैं और मेरे दो बहुत ही सुंदर और शरारती भाई हैं. और मेरी मां अब तक की सबसे अच्छी मां हैं. वह मेरा ख्याल रखती हैं और मैं उनके साथ रहता हूं. सब कुछ बढ़िया है.

हमले की रात पापा की वो बात सुन रो पड़े थे इब्राहिम

इब्राहिम ने सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जब ये हमला हुआ तो वे नाइट शिफ्ट कर रहे थे. एक्टर ने कहा कि जब वे हमले के बाद पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तो सैफ ने उनसे कहा अगर तुम वहां होते तो तुम उस आदमी को पीट देते. तभी अचानक इब्राहिम ये बात सुनकर रो पड़े थे.

ये भी पढ़ें: टॉम क्रूज से हुई ‘गुड्डू भइया’ की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर एक्टर के लिए कही यह खास बात

सैफ अली खान ने अमृता सिंह से की थी शादी

सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी और 13 साल बाद वे अलग हो गए. इस दोरान दोनों दो बच्चे सारा और इब्राहिम के पैरेंट्स बने. सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद भाई-बहन इब्राहिम अली खान और सारा अली खान का पालन-पोषण मुख्य रूप से उनकी मां ने किया है.

अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस से की दूसरी शादी

हालांकि, ऐसा नहीं है कि सैफ से इन बच्चों की बॉन्डिंग खराब है बल्कि ये दोनों अपने पिता के उतने ही करीब हैं जितने अपनी मां से हैं. सैफ अली खान ने साल 2012 में दूसरी शादी की और इस बार उन्होंने 10 साल छोटी करीना कपूर खान से निकाह किया.

इब्राहिम ने इस फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि हाल ही में ‘नादानियां’ से इब्राहिम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं. हालांकि, फिल्म’नादानियां’ में उनकी एक्टिंग को नेगेटिव रिएक्शन मिला लेकिन वे अपने पिता सैफ़ अली खान और प्रियंका चोपड़ा की दो बेहतरीन सलाहों के साथ पॉजिटिव बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital