मिर्जापुर द मूवी की तूफानी शुरुआत
Mirzapur The Movie: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब मुन्ना और गुड्डू भैया का भौकाल बड़े पर्दे पर भी पूरी तरह छा गया है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडियी से लेकर थिएटर में हो रही पॉजिटिव चर्चा ने मेकर्स को काफी खुश कर दिया है. इतना ही नहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई ने ही सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी है, तो चलिए जान लेते हैं रिलीज होने के पहले दिन ही मिर्जापुर ने कितनी कमाई कर ली है और आने वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसे होने वाले हैं.
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आंकड़े
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन देशभर में करीब 11 बजार शोज के साथ धमाकेदार ओपनिंग की है. फिल्म ने एक ही दिन में 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. थिएटर्स में पहले दिन ऑक्यूपेंसी भी लगभग 36.7% दर्ज की गई, जो इस बात का सबूत है कि फैंस इस फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे.
सिनेमाघरों का दिलचस्प समीकरण
बॉक्स ऑफिस का यह खेल इस समय काफी दिलचस्प चल रहा है. एक तरफ जहां ‘मिर्जापुर’ का क्रेज है, वहीं दूसरी तरफ बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी छोटी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी एक महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और बीते दिन इसने 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है.
इन दोनों बड़ी फिल्मों की भीड़भाड़ के बीच कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है और अपनी घरेलू पिच पर भी इसे वह मजबूत सपोर्ट नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. हालांकि यश के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह जल्द ही ‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं जिसके लिए उन्हें परफेक्ट कास्ट माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- मुन्ना भैया का कमबैक, बबुआ यादव का भौकाल: ‘मिर्जापुर द मूवी’ देख थिएटर्स में सीटी बजा रहे फैंस
कलाकार और निर्देशन
बात करें ‘मिर्जापुर द मूवी’ की तो इसे वही निर्देशक गुरमीत सिंह लेकर आए हैं जिन्होंने सीरीज को सुपरहिट बनाया था. फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, और इसमें पुराने चेहरों के साथ-साथ रवि किशन, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे नए कलाकारों की एंट्री ने रोमांच को और बढ़ा दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

