Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विजेता मिल गया, रैपर एमसी स्टेन ने जीती ट्रॉफी

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 को बस्ती के हस्ती एमसी स्टैन ने शो को जीत लिया.

Bigg Boss 16 Finale Updates: 

शिव ठाकरे, सलमान खान, एमसी स्टैन (फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Bigg Boss 16 Finale Updates:  पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विजेता मिल गया है, जैसा कि माना जा रहा था कि प्रियंका चौधरी बिग बॉस 16 की विजेता हो सकती हैं. लेकिन बिग बॉस फिनाले के रिजल्ट एकदम हैरान कर देने वाले आए,,कहा जा रहा है, शो में हमेशा पीछे रहने वाले शिव ठाकरे और एमसी स्टैन में मुकाबला हुआ. लेकिन बाजी एमसी स्टैन के हाथ लगी,, वो बिग बॉस 16 के विजेता बने. उन्होंने 31 लाख रुपये से अधिक का चेक और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

प्रियंका चौधरी तुम ही हो मेरे लिए विनर- सलमान खान

दरअसल शो के विजेता को लेकर फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, कुछ लोग रिजल्टस से खुश है, और कुछ लोग रिजल्टस की कड़ी आलोचना कर रहे है, शो के होस्ट सलमान खान ने टॉप 3 तक पहुंची प्रियंका चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे लिए तुम ही विनर हो, और मेरी फैमली और फ्रेंड्स भी आपको ही पसंद करते है, आपकों बता दे, 23 साल के एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है. उन्हें रैपर बनने का बचपन से शौक था. यही वजह है जो एमसी स्टैन ने महज 12 साल की उम्र में ही कव्वाली गाना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक कव्वाली और गाने गए. फिर धीरे-धीरे रैप की ओर कदम बढ़ाए.

रैपिंग में आने से पहले, स्टेन बी-बॉयिंग और बीटबॉक्सिंग में थे,,एमसी स्टैन ना केवल शानदार रैपर हैं, बल्कि म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर भी हैं. एमसी स्टैन को असली पहचान ‘वाटा’ गाने से मिली थी. उनका ये गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था. उनके वन लाइनर्स जैसे ‘शेमड़ी’, ‘एप्रिशिएट यू’, ‘हक से’, ‘फील यू ब्रो’ और ‘हिंदी मातृभाषा’ और ‘रावस’ ने पूरे देश का ध्यान खींचा है. इंस्टाग्राम पर उनकी 7 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है.

ये भी पढ़ें-सिद्धार्थ- कियारा के रिसेप्शन पर काजोल संग दिखे अजय देवगन, सास नीतू कपूर के साथ पहुंची सिड की ‘एक्स’ गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट

टॉप 3 सेगमेंट में प्रियंका चौधरी का मुकाबला शिव ठाकरे और एमसी स्टेन से था. हालांकि, अंतिम तीन में जगह बनाने के बाद उसे बाहर का दरवाजा दिखाया गया. सलमान ने प्रियंका के खबर लेने के तरीके की तारीफ की. उन्होंने 14 लोगों के साथ मुकाबला किया और मुस्कुराते हुए बाहर निकली और ट्रॉफी के इतने करीब आने के बावजूद भी वह नहीं टूटीं.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest