Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Smriti Irani Daughter Wedding: नागौर के खिंवसर किले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने अर्जुन भल्ला संग रचाई शादी

Smriti Irani Daughter: शैनेल और अर्जुन भल्ला की इस शाही शादी में मेहमानों का स्वागत राजस्थान के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया.

Smriti Irani Daughter Wedding:

शैनेल ईरानी और अर्जुन ने लिए सात फेरे (फोटो)

Smriti Irani Daughter Wedding:  केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी स्टार स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शैनेल ईरानी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अर्जुन भल्ला संग सात फेरे ले चुकी हैं. नागौर के खिंवसर फोर्ट में दोनों ने शादी की है. सोशल मीडिया पर शनेल और अर्जुन की फर्स्ट फोटो सामने आ चुकी है जो खूब वायरल हो रही है. शादी की रस्मों की शुरुआत स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर की. इस शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए.

शैनेल और अर्जुन भल्ला की इस शाही शादी में मेहमानों का स्वागत राजस्थान के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. शाही अंदाज में अर्जुन की बारात खिंवसर फोर्ट के अंदर ही निकाली गई. स्मृति ईरानी ने दामाद का जोरदार स्वागत किया. फोर्ट में जमकर इस दौरान आतिशबाजी भी हुई. ढेर सारी विंटेज कारें भी देखी गईं.

शैनेल ईरानी और अर्जुन ने लिए सात फेरे

अर्जुन भल्ला और शनेल के लिए फोर्ट में एक विशेष मंडप तैयार हुआ था, जहां दोनों ने सात फेरे लिए. मौजूदा लोगों का आशीर्वाद लिया. लुक की बात करें तो अर्जुन भल्ला ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी. इसके साथ रेड पर्ल नेकपीस कैरी किया था और लाल रंग का साफा पहना था. वहीं, शनेल ने रेड हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था. इशके साथ गोल्डन कलीरे और लाल चूंड़ा पहना था. बालों को बांधकर सिर से रेड नेट की टुन्नी ली हुई थी.

ये भी पढ़ें-कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में आए मेहमानों के लिए दिल छू लेने वाला नोट हुआ वायरल- देखें फोटो

शादी में नो फोन पॉलिसी की लागू

खिंवसर फोर्ट में शनेल और अर्जुन भल्ला की शादी काफी प्राइवेट रही. हर किसी को फोर्ट के अंदर फोन इस्तेमाल करना मना था. मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई थी. ऐसे में मंडप के अंदर कोई भी व्यक्ति फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सका. शादी के दौरान हाई सिक्योरिटी के इंतजाम भी किए गए.

शादी में नहीं पहुंचे वीआईपी मेहमान

खिंवसर फोर्ट में शनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी में कोई वीआईपी मेहमान नहीं पहुंचे. केवल 70 लोगों की मौजूदगी में शनेल और अर्जुन शादी के बंधन में बंधे. स्मृति ईरानी ने किसी भी VIP व्यक्ति को शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital