मनोरंजन

Dalip Tahil को कोर्ट ने 2 महीने की सुनाई सजा, 5 साल से चल रहा था केस, जानें किस मामले में हुए दोषी करार

Dalip Tahil:  65 साल के बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल हो गई है. उन्हें एक 5 साल पुराने मामले में सजा सुनाई गई है. यह मामला साल 2018 का है जब वह नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे. शराब के नशे में उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी. इस घटना एक महिला घायल हो गई थी. सबूतों और गवाहों को आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर को 2 महीने की सजा सुनाई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक डॉक्टर ने बताया है कि, “घटना के समय एक्टर शराब के नशे में थे. उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. वह ठीक से चल नहीं पा रहे थे. उनकी आंखों पुतलियां फैली हुई थीं. वह कुछ बोलने में भी लड़खड़ा रहे थे.” कोर्ट मजिस्ट्रेट ने इन सभी सबूतों को ध्यान में रखकर दलीप ताहिल को दोषी ठहराया और दो महीने की सजा सुना दी.

5 साल बाद कोर्ट का आया फैसला

साल 2018 में एक्टर ने नशे की हालत में एक ऑटो रिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी. बताया जाता है कि उसके बाद एक्टर वहां रुके भी नहीं और टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने एक उनको गिरफ्तार भी था. इसके बाद यह मामला चलता रहा और दलीप बेल पर रिहा हो गए. अब इस केस में 5 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Mannara Chopra की इन 5 आदतों पर फैंस हैं फिदा, फ्लावर और फायर से किया कम्पेयर

सुपर-डुपर हिट फिल्मों में किया काम

बता दें कि दलीप ताहिल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. उन्होंने कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में काम किया है. ताहिल ने अपने विलेन और सपोर्टिंग के रोल में भी हम सभी को खूब एंटरटेन किया है. बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ने ‘बाजीगर’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘राजा’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘दौलत की जंग’ और ‘कहो ना प्यार है’ मोहरा, जैसी फिल्मों में काम किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago