Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दो-तीन लोगों को लटका दो…’, क्या पीयूष गोयल ने कही ऐसी बात? जानें वायरल वीडियो का सच

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि दो-तीन लोगों को सरेआम लटका दो तो आंदोलन खत्म हो जाएगा.

PIB Fact Check Fake AI Video Of Piyush Goyal Shared By Pakistani Accounts

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार लगी पड़ी है. इस बीच एक बेहद विवादास्पद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को प्रदर्शनकारियों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुना जा सकता है. लेकिन क्या ऐसा वाकई में है? आइए जानते है.

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैले इस कथित वीडियो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यह कहते सुना जा सकता है कि दो-तीन लोगों को सरेआम लटका देने से आंदोलन शांत हो जाएगा. इस आपत्तिजनक बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर गुस्सा फूट पड़ा और माहौल बिगड़ने लगा.

क्या है असल सच्चाई?

जब प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इसकी तकनीकी जांच की, तो पता चला कि इस वीडियो में पीयूष गोयल के चेहरा और आवाज को एआई डीपफेक तकनीक से बनाया गया है.

PIB फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर खुलासा किया कि इस फेक वीडियो को फैलाने के पीछे पाकिस्तान समर्थित प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट्स का हाथ है. जांच में पाया गया कि सीमा पार बैठे देशविरोधी तत्व भारत में चल रहे छात्र आंदोलन का फायदा उठाकर देश की शांति भंग करना चाहते हैं.

PIB के अनुसार, इन हैंडल का असली मकसद आम जनता और छात्रों को भड़काना तथा देश में भ्रम और अफवाह फैलाना है. सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक वीडियो पर बिल्कुल भरोसा न करें और बिना जांच-परख के इन्हें शेयर करने से बचें.

ये भी पढ़ें:

-भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें: क्या संसद मार्च के दौरान चली गई दिल्ली पुलिस के जवान की जान? जानें वायरल पोस्टकार्ड का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital