Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली हवाई अड्डे पर 16.5 किलोग्राम सोना बरामद, उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

एक महिला बेल्ट के पास बैग छोड़ती नजर आई. फुटेज के आधार पर भागने वाली यात्री की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया.

16.5 kg gold at Delhi airport

फोटो-आईएएनएस

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10,39,50,00 रुपये मूल्य के 16.5 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला समेत उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को पकड़ा गया है. शुरुआती तलाशी के दौरान उनके पास कुछ नहीं मिला क्योंकि उन्होंने अधिकारियों को धोखा देने के लिए कन्वेयर बेल्ट के पास सोने से भरा बैग छोड़ दिया था. जब उन्हें पता चला कि वे बेनकाब हो गए हैं, तो अभियुक्तों ने दूसरी उड़ान से भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए.

अधिकारियों ने यात्रियों पर रखी कड़ी निगरानी

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा है. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक मध्य एशियाई देश का व्यक्ति बड़ी मात्रा में विदेशी मूल के सोने के साथ दिल्ली की यात्रा आ रहा है. नतीजतन, आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी.

अधिकारी ने कहा, उपलब्ध कराई गई खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री की पहचान की गई और उस पर उस समय से नजर रखी जा रही थी, जब वह विमान से उतरा था. आरोपी को पकड़ लिया गया था, हालांकि, उसके सामान और व्यक्ति की तलाशी में किसी भी तरह के वर्जित सामान का पता नहीं चला.

ग्रीन चैनल को पार करने का प्रयास

उसी खुफिया जानकारी के आधार पर एक दूसरे यात्री की पहचान की गई और उसे संदिग्ध रूप से कार्य करते देखा गया. अधिकारी ने कहा, उसे निगरानी में रखा गया था और जब उसने ग्रीन चैनल को पार करने का प्रयास किया, तो उसे भी रोक लिया गया और उसके सामान की भी जांच की गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. बाद में, अधिकारियों को पता चला कि उसने पकड़े जाने के डर से सीमा शुल्क आगमन हॉल के अंदर अपना सामान छोड़ दिया था.

सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली और बेल्ट नंबर 9 के पास एक बैग पड़ा मिला, जहां आरोपी को घूमते देखा गया था. अधिकारी ने कहा, इस बैग को स्कैन करने पर पता चला कि अंदर सोने का सामान है. चूंकि कोई दावेदार उपलब्ध नहीं था, इसलिए बैग खोला गया. इससे जंजीरों के रूप में लगभग 16.5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ.

मामले की जांच जारी

इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और बैग छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की. एक महिला बेल्ट के पास बैग छोड़ती नजर आई. फुटेज के आधार पर भागने वाली यात्री की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया. उसने बैग छोड़ने की बात कबूल की. उसकी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मुख्य संदिग्ध था. मामले की आगे की जांच जारी है.

– आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital