देश

PM मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं, वहीं कुछ नेता ऐसे अभागे हैं जो अपनों को भी गैर बना रहे हैं— आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए गए उत्तर प्रदेश के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जा सकते हैं. उन्होंने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर हाल ही में कहा कि भाजपा में जाना न कोई गुनाह है और ना ही कोई पाप है. फिलहाल वह भाजपा में गए नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा है कि जब जाएंगे तो मीडिया को भी बताएंगे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम पिछले कुछ महीनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे अभागे नेता हैं जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं. ये बयान कांग्रेस पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि 10 फरवरी को ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर ​​​​आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 कांग्रेस से साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

बता दें कि एक राजनेता होने के अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम उत्तर प्रदेश में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर भी हैं. हाल ही में प्रमोद कृष्णम ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को जमकर सराहा था. वे 22 जनवरी को अयोध्या भी गए थे. उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग न लेने पर कांग्रेस की आलोचना की थी. प्रमोद ने कहा था, “क्या कांग्रेस में रहने का मतलब है कि हमें चमचागिरी करना और झूठ बोलना जरूरी है?”

यह भी पढ़िए: PM मोदी से मिले ‘श्री कल्कि धाम’ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, तस्वीर वायरल होने पर विपक्षी दलों के नेता भौचक

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा था कि क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो राम का अपमान करें? प्रमोद कृष्णम ने सवाल किया था, “क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो राम का अपमान करें…या हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाएं. मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है. मेरा कांग्रेस पार्टी से निष्कासन तो बहुत छोटी चीज है.”

य​ह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago