देश

Saleem Iqbal Shervani: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और कद्दावर नेता से अखिलेश को झटका, सलीम इकबाल शेरवानी ने दिया इस्तीफा

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को लगातार सियासी झटके लग रहे हैं. हाल में ही सपा के कद्दावर दलित चेहरे स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया था और अब एक और कद्दावर नेता ने इस्तीफा दे दिया है. यह नेता हैं— सलीम इकबाल शेरवानी (Salim iqbal Sherwani)

सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी (सपा) के पुराने मुस्लिम चेहरे रहे हैं. हालांकि, अब उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और एक पत्र लिखकर नाराजगी भी जाहिर की है. इकबाल शेरवानी ने सपाध्‍यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा कि हम जल्‍द ही अपने भविष्‍य को लेकर बड़ा फैसला लेंगे. शेरवानी ने कहा कि “मैं देख रहा हूं अब यूपी में मुसलमान लगातार उपेक्षित महसूस कर रहा है. राज्‍यसभा चुनाव के लिए तीन उम्‍मीदवार सपा ने घोषित किए, लेकिन उनमें एक भी मुसलमान नहीं है. बेशक मेरे नाम पर विचार नहीं होता लेकिन किसी मुसलमान को तो सीट मिलनी चाहिए थी.”

‘मैं मुसलमानों की हालत में बड़ा परिवर्तन नहीं ला सकता’

इकबाल शेरवानी ने कहा— “मुसलमान एक रहनुमा की तलाश में हैं. मुझे लगता है कि सपा में रहते हुए मैं मुसलमानों की हालत में बड़ा परिवर्तन नहीं ला सकता. इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं.”
सियासत के जानकारों का मानना है कि इकबाल शेरवानी का इस्तीफा अखिलेश यादव की ‘प्रो-मुस्लिम पॉलिटिक्स’ के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है. इकबाल के जाने से अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन को नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें-UP Police Constable Paper Leak: यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक! सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, UPPPRB ने दी सफाई

बदायूं सीट से पांच बार सांसद रह चुके इकबाल शेरवानी

इकबाल शेरवानी मुस्लिम समुदाय के लोकप्रिय नेता रहे हैं. वह यूपी की बदायूं सीट से 5 बार सांसद रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि आप सपा छोड़ने से पहले सलीम इकबाल शेरवानी ने अपने करीबियों और समर्थकों के साथ दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी. ये बैठक दिल्ली में इस्लामी कल्चर सेंटर में हुई. उसके बाद अब उनके इस्तीफे की खबर आ गई है. हाल में जब राज्यसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी, तभी से इकबाल पार्टी के आलाकमान से नाराज चल रहे थे. आज अपने पद से इस्तीफा देते वक्त उन्होंने कुछ ऐसी ही बातें मानी हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले शेयर बाजार में धमाका: 4 दिन में सेंसेक्स 3500 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़ रुपये

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…

7 minutes ago

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…

22 minutes ago

Dhanteras 2026 Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

22 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

24 minutes ago

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

47 minutes ago

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

51 minutes ago