मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
By Shubhra Rai
अमित शाह अपनी दोनों पोतियों के साथ शतरंज (Chess) खेलते हुए
Amit Shah Viral Photo: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बच्चों संग भी खूब वक्त बिताते हैं. उन्होंने हाल में अपनी पोतियों संग शतंरज खेला. उनके साथ खिंची एक तस्वीर को उन्होंने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. तस्वीर में अमित शाह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं और उनकी नन्हीं पोतियां भी शतरंज खेलती दिख रही हैं.
इस तस्वीर को अमित शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक अच्छी चाल के लिए समझौता न करें, बल्कि हमेशा बेहतर की तलाश करें.”
आज शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पहुंचे. वहां अमित शाह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ऋषिकेश का दौरा किया. ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में उन्होंने संतों की मौजूदगी में यज्ञ में आहुति दी.
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें मौजूदा समय में राजनीति का चाणक्य कहते हैं. वहीं, अमित शाह के बेटे जय शाह हैं, जो BCCI के सचिव हैं.
बता दें कि अमित शाह का पूरा नाम अमित अनिल चंद्र शाह है. वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री हैं. उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था. 2019 में वह 31वें केंद्रीय गृह मंत्री बने. 2021 से भारत के पहले सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं.
— भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…