अनु मीणा केस में 40 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
Anu Meena suicide case Jaipur: मध्य प्रदेश की ट्विशा शर्मा केस की गूंज थमी भी नहीं थी कि अब राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां विवाहिता अनु मीणा ने कथित तौर पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति गौतम मीणा की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. करीब 40 दिन बाद परिवार ने आरोपी पति समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है. आपको बताते हैं पूरा मामला.
जयपुर में XEN पति की हैवानियत
इस मामले में सामने आया CCTV वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में इंजीनियर पति बच्चों के सामने अनु को जूतों से पीटता और उसके चेहरे पर थूकता नजर आ रहा है. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई थी. परिवार ना बिखरें इसलिए अनु इस रिश्ते को निभा रही थी. इंजीनियर पति अक्सर ही अनु को पीटता और तानें कसता था.
शादी में 60 लाख किए खर्च फिर दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
अनु के पिता, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रोहिताश मीणा ने बताया कि साल 2015 में अनु मीणा और गौतम मीणा की शादी हुई थी. अनु की शादी में करीब 60 लाख रुपए खर्च किए गए थे, जिसमें होंडा सिटी कार और नकद रकम भी दी गई थी. बावजूद इसके आरोपी पति शराब के नशे में मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी सेंचुरी छूने को तैयार, 11 दिन में चौथा झटका
FIR में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अनु की मां माया मीणा ने आरोप लगाया है कि गौतम मीणा के घर में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध थे. दीपावली के दौरान अनु ने दोनों को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया. गौतम को डर था कि अनु किसी को उसके और नौकरानी के नाजायज संबध के बारे में बता ना दे. तब से ही गौतम अनु को परेशान करने का मौका ढूढ़ता रहता था. कभी दहेज की वजह से तो कभी बिना वजह ही मारता था.
अब FIR दर्ज होने के बाद आरोपी पति और अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. वहीं अनु के मासूम बच्चे भी पिता की दरिंदगी की कहानी सुनाकर फूट-फूट कर रो पड़ते हैं.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
