Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Arvind Kejriwal Arrest Live: PMLA कोर्ट में ED ने कहा- ‘केजरीवाल शराब नीति केस के सरगना, 10 दिन की रिमांड दें’

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ता और नेता देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है.

ईडी ने केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Arvind Kejriwal Arrest Live: दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल रात एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और ईडी मुख्यालय लाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर और आईटीओ पर बैरिकेडिंग की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 21 मार्च की शाम उनको दिल्ली शराब नीति केस में हिरासत में लिया. ED की टीम 10वां समन और सर्च वारंट लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी. जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी ईडी कार्यालय पहुंची. वहीं गिरफ्तारी के बाद आम आदमी दल पंजाब की इकाई प्रदेश भर में सुबह 10:00 बजे से ईडीऔर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बंद रहेगा.

पार्टी करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ता और नेता देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है. वहीं भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अपना समर्थन दिया और इस बात पर जोर दिया कि “सच्चाई की जीत होनी चाहिए.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital