Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले सभी BJP में आ गए, सामना में संजय राउत का हमला, लव जिहाद को लेकर भी कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: लेख में राउत ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस चंद्रचूड़ ने लिए कहा कि वह देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. आज सुप्रीम कोर्ट भी दवाब में है. आज के समय में लोगों के असंतोष फैल चुका है, EVM और चुनाव आयोग पर भी लोगों की विश्वास नहीं रहा है.

sanjay raut

संजय राउत (फाइल फोटो )

Shiv Sena UBT: शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने सप्ताहिक कॉलम में देश के तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पर प्रहार बोला. संजय राउत (Sanjay Raut) ने लिखा कि मुगलों के गुलाम आज हिंदुत्व सिखा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी के साथ जुड़े राजघरानों पर मुगलो के गुलाम होने का आरोप लगाया. इसके अलावा देश की जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश चलाने वाली सभी एजेंसियों पर एक गुट का कब्जा है. महाराष्ट्र के साथ पूरा देश धोखाधड़ी के शतरंज में फंस गया है.

अपने लेख में राउत ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस चंद्रचूड़ ने लिए कहा कि वह देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. आज सुप्रीम कोर्ट भी दवाब में है. आज के समय में लोगों के असंतोष फैल चुका है, EVM और चुनाव आयोग पर भी लोगों की विश्वास नहीं रहा है.

‘हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले सभी लोग बीजेपी में आ गए’

संजय राउत ने अपने लेख में आरोप लगाया कि, “हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले सभी लोग बीजेपी में आ गए,  जिनके पूर्वज मुगलों की चाकरी करते हुए खुद को धन्य मानते थे, उनके वंशज आज बीजेपी में दिखाई दे रहे हैं. वहीं इनमें से कई लोगों को बीजेपी ने सांसद और विधायक निर्वाचित किया है. लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में आज ऐसे कई लोग हैं, जिनके पूर्वजों ने मुगलों को अपनी बेटियां-बहनें दी हैं. जयपुर राजघराने पर कहा कि आज वे बीजेपी में हैं. एक बार उन्हीं लोगों ने ताजमहल पर दावा ठोंका था. सबसे पहले दिव्याकुमारी के घराने ने ही राजस्थान में मुगलों की गुलामी स्वीकार की थी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस को जेल भेजना चाहती थी MVA की सरकार, सत्ता का लाभ उठाते हुए लगाए थे झूठे आरोप- CM शिंदे का बड़ा दावा

संजय ने लिखा कि, हल्दीघाटी में मुगलों ने महाराणा प्रताप को जिसके नेतृत्व में पराजित किया, वो मानसिंह उनका (दिव्या कुमारी) पूर्वज था. छत्रपति शिवाजी महाराज पर हमला करने और मौके का लाभ उठाकर शिवराय के सभी किलों पर कब्जा करने वाले मिर्जा राजे जयसिंह इसी घराने से हैं. ये सभी पहले मुगल और बाद में अंग्रेजों के गुलाम बन गए. ये सभी घराने आज भाजपा के साथ हैं और वे महाराष्ट्र को हिंदुत्व आदि सिखा रहे हैं.

‘चुनाव के समय जांच एजेंसियां आक्रमक हुईं’

राउत ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे केंद्रीय जांच एजेंसी अधिक आक्रामक व हिंसक बनती दिख रही हैं. कई विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इन एजेंसियों ने मोर्चा खोला हुआ है. इसके बाद वे बीजेपी में जाने को तैयार नहीं हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital