Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: मृतक की लाखों की जमीन का बैनामा करने के मामले में उप निबंधक समेत चार पर मामला दर्ज, इस तरह हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

अयोध्या में मृत व्यक्ति की जगह पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके कीमती जमीन का बैनामा कर दिया गया है. इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है, तब कार्रवाई हुई.

UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मृत व्यक्ति की जमीन का बैनामा किए जाने की शिकायत की गई है. इसके बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील के उप निबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज की है. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को  में गिरफ्तार कर लिया है.

मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के माझा तिहुरा उपरहार से सामने आया है. यहां रहने वाले बुजुर्ग रामनरेश की मौत 14 जून 2022 को हो गई थी, लेकिन 11 जनवरी 2023 को मृतक की तरफ से लाखों की जमीन का बैनामा कोतवाली क्षेत्र के ही रामपुर हलवारा निवासी अजय के नाम कर दिया गया. उधर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि जमीन मालिक की मौत की वजह से वरासतन 26 अगस्त 22 को ही खतौनी में उनके दोनों बेटों आसाराम और केशवराम का नाम दर्ज हो गया था.

ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्या के बद्रीनाथ मंदिर के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- मुस्लिम और बौद्ध समाज के लोग बहकावे में न आएं, ये सिर्फ राजनीतिक हथकंडा

वहीं पीड़ित आसाराम ने जब इस पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा उप निबंधक सदर संजय कुमार यादव की मिलीभगत से हुआ है. उसे ये भी मालूम चला कि जमीन का बैनामा मृतक रामनरेश के स्थान पर किसी अन्य को खड़ाकर तथा फर्जी कागजात तैयार करवा कर कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक बैनामे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर बल्लीपुर निवासी राम अनुज वर्मा और पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर के पीठापुर आशागीतपुर करमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर मिले हैं. इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित आसाराम ने मीडिया को जानकारी दी है कि, इसकी शिकायत उसने पुलिस से की है, लेकिन इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई. इस पर उसने एसएसपी से इसकी शिकायत की. उनके निर्देश पर कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

कोतवाल मनोज शर्मा ने क्या कहा

कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामपुर हलवारा कोतवाली अयोध्या निवासी अजय, पीठापुर करमपुर जिला अंबेडकरनगर निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ ही, राम अनुज वर्मा निवासी पातेपुर बल्लीपुर कोतवाली बीकापुर व उपनिबंधक संजय कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि, इस मामले में आरोपी राम अनुज वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital