Ram lalla Idol Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है. उससे 3 दिन पहले रामलला की प्रतिमा की पहली पूरी तस्वीर आज सामने आई. काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दिया. तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बताया कि 75 साल से जिस रामलला की मुख्य मूर्ति के तौर पर पूजा हो रही थी, आज उनकी पूजा का आखिरी दिन है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 नई मूर्तियां बनवाईं. जिनमें से कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किए जाने का फैसला लिया गया. योगीराज की मूर्ति को मंगलवार 16 जनवरी की शाम को निर्माणाधीन राम मंदिर में लाया गया और उसे क्रेन से उठाकर गर्भगृह तक पहुंचाया गया. मंगलवार की रात को ही रामलला की उस मूर्ति को गर्भगृह के पास रखा गया, तब उनकी एक झलक सामने आई.

‘चल मूर्ति’ के तौर पर गर्भ गृह में ही रहेगी पहली मूर्ति
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अब अस्थाई मंदिर परिसर में स्थित रामलला की पुरानी मूर्ति के दर्शन आज से बंद हो जाएंगे. हालांकि, यह ‘चल मूर्ति’ के तौर पर मुख्य गर्भ गृह में ही रखी जाएगी. ऐसे में जिन लोगों की इच्छा पुरानी मूर्ति के दर्शन करने की होगी, वे खाली हाथ नहीं लौटेंगे.
ढांचा विध्वंस के बाद टेंट में स्थापित की गई थी यह मूर्ति
रामलला की यह मूर्ति 1949 में तत्कालीन बाबरी मस्जिद में रखी गई थी और 1990 में विध्वंस के बाद हटाई गई और फिर दोबारा टेंट में स्थापित की गई थी. इसी मूर्ति को रामलला विराजमान कहा गया और उन्होंने खुद अपनी कानूनी लड़ाई भी लड़ी और उसमें जीत भी हासिल की.

यह भी पढि़ए- गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर सामने आई, राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
By Shyamdatt Chaturvedi
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
By Shyamdatt Chaturvedi
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
By Shreyansh Choubey
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
By Shyamdatt Chaturvedi
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
By Shyamdatt Chaturvedi
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
By Shreyansh Choubey
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
By Shreyansh Choubey
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
By Shubhra Rai
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
By Shyamdatt Chaturvedi
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
By Vaibhav Gupta
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
By Radha Priya
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
By Shreyansh Choubey
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
By Shyamdatt Chaturvedi
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
By Radha Priya
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
By Akansha
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
By Shyamdatt Chaturvedi
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend
By Bharat Express Desk
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.