देश

जहां दुर्योधन ने पांडवों के लिए बनवाया था लाक्षागृह, वो जमीन होगी अतिक्रमण-मुक्त? बागपत न्यायालय का आया फैसला- हिंदू पक्ष को अधिकार, बदरुद्दीन की मजार अवैध

Baghpat Lakshagraha News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले से बड़ी खबर आई है. यहां महाभारत-काल के लाक्षागृह वाली भूमि को लेकर चला आ रहा हिंदू-मुस्लिम पक्षों का विवाद सुलझने के आसार हैं. आज इस मामले में बागपत न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है. न्यायालय ने इस भूमि को हिंदुओं की माना है, और कुछ सौ साल पहले बनवाई गई बदरुद्दीन की मजार/दरगाह का दावा खारिज होने की खबरें आ रही हैं.

संवाददाता कुलदीप पंडित ने बताया कि न्यायालय में सिविल जज (जूनियर डिवीजन प्रथम) शिवम द्विवेदी की ओर से फैसला सुनाया गया है. फैसला सुनाने से पहले न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनी. वादी पक्ष से शाहिद अली ने विवादित भूमि को बदरुद्दीन की दरगाह बताते हुए दलील पेश की थी. वहीं, दूसरे पक्ष से रणवीर सिंह ने उस स्थान को महाभारत-काल की भूमि बताते हुए साक्ष्य पेश किए.

32 पेज के जजमेंट में आया विवाद पर फैसला

दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने 32 पेज के जजमेंट में फैसला सुनाया. फैसले के अनुसार, विवादित स्थल पर हिंदू पक्ष का अधिकार है और मुस्लिम पक्ष को वहां से हटना होगा. न्यायालय के समक्ष ये विवाद 53 वर्षों से चल रहा था. हालांकि, सनातन धर्म के ग्रंथों में उल्लेख है कि महाभारत-काल द्वापर युग के अंतिम चरण में आया था. तब भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के हाथों अधर्मियों का नाश करवाया था.

यही है वो स्थान, जहां रचा गया लाक्षागृह षड्यंत्र

विद्वानों का मत है कि महाभारत का युद्ध 5 हजार साल से भी पहले लड़ा गया था, जिसमें पृथ्वी पर मौजूद बड़े-बड़े राजा और महारथी शामिल हुए थे. अधर्म की आड़ लेने वाले कौरवों और उनके सहयोगियों का विनाश इसी युद्ध में हुआ था. युद्ध की एक वजह यही लाक्षागृह था. इसका महाभारत ग्रंथ में वर्णन आता है, कि जब कुंती-पुत्र युधिष्ठिर (पांडव) को युवराज घोषित किया जाता है तो जले-भुने दुर्योधन व उसके भाइयों और मामा शकुनी ने पांचों पांडवों को मार डालने का षड्यंत्र रचा. उन्होंने ‘लाक्ष’ का गृह बनवाया, जिसमें पांडवों को जला डालने की साजिश रची गई थी. हालांकि, भगवान की कृपा थी, पांडव बच निकले थे.

यहां देखिए पूरे मामले पर वीडियो-

 

यह भी पढ़िए— ज्ञानवापी जैसी एक और कानूनी लड़ाई: महाभारत काल के लाक्षागृह की भूमि पर मजार बनाने का मामला न्यायालय में, 12 सितंबर को आएगा फैसला?

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

3 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

4 minutes ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

27 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

28 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

46 minutes ago