देश

Bharat Express Opinion Poll: क्या राम मंदिर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल देगा? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है. इसको लेकर हमारी सर्वे एजेंसी की टीम ने जनता से सवाल किया कि क्या राम मंदिर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदलने वाला वाला कदम होगा?

गौरतलब है कि चुनाव राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. लेकिन इस बीच भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे करते हुए जनता का मूड जानने की कोशिश की कि क्या राम मंदिर निर्माण का मुद्दा लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदलने वाला है तो जनता ने काफी चौंकाने वाले जवाब दिए.

सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

सर्वे के मुताबिक, 57 फीसदी लोगों ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा बदलने वाला है. वहीं 34 फीसदी लोगों ने इसका नहीं में जवाब दिया है. इसके अलावा 9 फीसदी लोगों ने इसका पता नहीं में जवाब दिया है.

कितना बड़ा रहेगा राम मंदिर का मुद्दा

57 फीसदी- हां

34 फीसदी- नहीं

9 फीसदी- पता नहीं

बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति

गौरतलब है कि विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन पर राजनीति करने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है. उनका कहना है कि बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है. लोकसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मंदिर उद्घाटन का असर चुनाव पर नहीं पड़ सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

40 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago