Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bhopal: पुलिस ने पीएफआई के एक पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, ‘सरकार के खिलाफ साजिश’ का आरोप

गिरफ्तारी के बाद खान को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आठ फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhopal: पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक पदाधिकारी को सरकार के खिलाफ साजिश रचने और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा पिछले साल दर्ज एक मामले के संबंध में शुक्रवार को यह गिरफ्तारी की गई.

आईपीसी धारा 121 ए के तहत गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, ‘‘श्योपुर निवासी पीएफआई सदस्य वासिद खान (26) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 121 ए (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), 153बी (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले दावे), 20 बी (आपराधिक साजिश) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान तहत गिरफ्तार किया गया है.’’ उन्होंने कहा कि खान पीएफआई से जुड़ा था और 2017 से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गुप्त बैठकों में शामिल हो रहा था.

ये भी पढ़े:- World Cancer Day: देश में बढ़ रही कैंसर के मरीजों की संख्या, जानिए क्या है इस साल का कैंसर डे का थीम

स्थानीय अदालत में किया गया पेश

अधिकारी ने कहा कि 2019 में खान पीएफआई के कानूनी सेल नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (एनसीएचआरओ) में शामिल हो गया और इसके प्रदेश महासचिव का पद संभाला. गिरफ्तारी के बाद खान को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आठ फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पिछले साल सितंबर में केंद्र ने आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पीएफआई और उसके कई सहयोगियों को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital