तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
MLA निर्मल धारा
Richest MLA: देश में सभी विधायकों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमें सबसे अमीर विधायक के बारे में पता चला है. देश के ज्यादा धनी विधायक के पास 1400 करोड़ की संपत्ति है. वहीं सबसे गरीब विधायकों के पास 2000 रुपये की संपत्ति भी नहीं है. एडवोकेसी ग्रुप की रिपोर्ट से इसकी जानकारी सामने आई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के डिप्टी सीएम और विधायक डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के पास 1413 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके बाद सबसे दो अमीर विधायक भी कर्नाटक से ही है.
एडीआर की सूची में दूसरे सबसे अमीर विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं, जो कि निर्दलीय विधायक हैं. इनके पास 1,267 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रिया कृष्णा के पास 1156 करोड़ की संपत्ति है.
देश के टॉप 10 की लिस्ट में 4 कांग्रेस के विधायक सबसे अमीर हैं तो वहीं 3 विधायक बीजेपी से है. इस रिपोर्ट के बाद बीजेपी और कांग्रेस के घमासान शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से जब उनसे सबसे अमीर विधायक को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सबसे अमीर नहीं हैं, लेकिन वे गरीब भी नहीं हैं. यह ऐसी संपत्तियां हैं जो मैंने लंबे समय में हासिल की हैं. मेरा पैसा एक व्यक्ति के नाम पर है और मैंने सी तरह रखा है. मैं सबसे अमीर नहीं हूं, पर मैं गरीब नहीं हूं.
यह भी पढ़ें- Maharashtra: रायगढ़ में हुई लैंडस्लाइड की घटना बनी काल, अब तक 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने शिवकुमार को लेकर कहा कि वह लोग व्यवसायी हैं, इसमें गलत क्या है ? उन्होंने कहा- बीजेपी के भी अमीर विधायकों को भी देखो, खासकर खनन घोटालों के आरोपियो को.” इस पर बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अमीर लोगों से प्यार है. कर्नाटक से ही बीजेपी वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने कहा, “हमारी पार्टी में उन लोगों को न्याय मिला है जो खनन घोटालों में शामिल थे. कांग्रेस को अमीर लोगों से प्यार है.”
वहीं अगर रिपोर्ट के आधार पर गरीब विधायकों की बात की जाए तो ओडिशा से निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली हैं, जिनकी संपत्ति 15,000 रुपये की है. उनके बाद पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक निर्मल कुमार धारा की संपत्ति सबसे कम हैं. उनकी कुल घोषित संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपये की है. इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना की संपत्ति 18,370 रुपये की है.
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…