Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री को इलेक्शन कमिशन का नोटिस, दो-दो वोटर कार्ड रखने पर विजय सिन्हा से मांगा जवाब

Bihar News: Election Commission ने रविवार को नोटिस जारी कर Vijay Sinha को लिखित में जवाब देने के लिए कहा है.

विजय सिन्हा और चुनाव आयोग

विजय सिन्हा और चुनाव आयोग

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है और अब वोटर वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. पहले RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर दो EPIC नंबर होने का आरोप लगा था अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) भी इसी घेरे में आ गए हैं. मामला सामने आने के बाद अब चुनाव आयोग ने रविवार को नोटिस जारी कर विजय सिन्हा को लिखित में जवाब देने के लिए कहा है. 14 अगस्त को शाम 5 बजे सिन्हा को चुनाव आयोग को जवाब देना है. जिससे आगे की कार्रवाई हो सके.

क्या है मामला?

दरअसल तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि विजय सिन्हा के एक EPIC कार्ड में में उम्र 57 साल है जबकि दूसरे में 60 साल है. उन्होंने कहा कि ये जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट और वोटर लिस्ट में भी मौजूद है. वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया फर्जी है या फिर उपमुख्यमंत्री खुद फ्रॉड कर रहे हैं.

विजय सिन्हा पर तेजस्वी यादव ने बोला था हमला

RJD ने सोशल मीडिया पर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) के दोनों EPIC नंबर भी जारी किए हैं. एक लखीसराय का है जिसका EPIC नंबर IAF39393370 है और दूसरा पटना के बांकीपुर का है जिसका EPIC नंबर AFS0853341 है. तेजस्वी यादव ने यह भी पूछा,

“क्या अब चुनाव आयोग या जिला प्रशासन उन्हें नोटिस भेजेगा और कोई कार्रवाई करेगा?”

कांग्रेस ने भी लिया था आड़ो हाथ

कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री ने दोनों जगह SIR फॉर्म भरा है और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है. जो चुनावी नियमों के खिलाफ है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले.”

इसे भी पढ़ें-45वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु, विधायक Dr. Rajeshwar Singh करवा रहे हैं निःशुल्क यात्रा

विजय सिन्हा ने दी थी सफाई

तेजस्वी यादव और कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सफाई दी है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा नाम दो जगहों पर मतदाता सूची में जरूर है, लेकिन एक जगह से नाम हटाने के लिए मैंने आवेदन कर दिया है.अभी वोटर लिस्ट की अंतिम सूची नहीं आई है, जैसे ही वह अपडेट होगी सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital