Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

2024 का ‘रण’: बीजेपी ने UP के सांसदों से मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट, बताना होगा महा जनसंपर्क अभियान में कितना किया काम, उसी के आधार पर मिलेगा टिकट

UP: सांसदों को दिये गए फॉर्म को लेकर बीजेपी ने उसने पूछा है कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत वह कितने घरों तक पहुंचे और कितने लोगों से बातचीत की. इसके अलावा यह भी पूछा इस अभियान के तहत उन्होंने कितना काम किया.

बीजेपी ने सांसदों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं. पार्टी ने देशभर में जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग रणनीतियां बनायी हैं. इस सिलसिले में बीजेपी उत्तर प्रदेश पर खास फोकस कर रही है क्योंकि यह कहा जाता रहा है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. वहीं बीजेपी ने इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों (80) पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य मुश्किल है इसलिए बीजेपी ने तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी हैं. पार्टी ने यूपी के सभी सांसदों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड मांगा है. जिसके लिए उनको एक फॉर्म भेजा गया है, जिसे सांसदों को उस फॉर्म को भरके दिल्ली पार्टी मुख्यालय में जमा करना है.

बता दें कि बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत बीजेपी सांसदों को लोकसभा क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी ने अब सासंदों से इस अभियान की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी है. सिर्फ इतना ही नहीं बीजेपी ने यह भी कहा कि जिस सांसद की जितनी अच्छी रिपोर्ट होगी, उसे रिपोर्ट के आधार पर चुनाव में टिकट दिया जाएगा.

परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड में क्या मांगा गया

सांसदों को दिये गए फॉर्म को लेकर बीजेपी ने उसने पूछा है कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत वह कितने घरों तक पहुंचे और कितने लोगों से बातचीत की. इसके अलावा यह भी पूछा इस अभियान के तहत उन्होंने कितना काम किया. वहीं ये भी पूछा कि उनके क्षेत्रों के कितना काम हुआ है. बता दें सांसदों को दो पन्नों के नोट्स के साथ तीन फॉर्म भेजे गए हैं. जिसे उन्हें भरकर प्रदेश पार्टी कार्यलय या दिल्ली पार्टी मुख्यालय भेजना है.

किस तरह कर रही है बीजेपी तैयारी

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसदों को अपने क्षेत्र के 100 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट भेजनी है. इसके साथ ही ये बताना होगा कि कितने इन्फ्लुएंसर बीजेपी के लिए अच्छा लिखने वाले कितने हैं और खराब लिखने वाले कितने ? साथ ही सांसदों को अपने क्षेत्र के 1000 खास लोगों की लिस्ट देनी है. जिनमें पद्म पुरस्कार विजेता, खिलाड़ी, शिक्षक, चिकित्सक, शहीद परिवार के लोग शामिल हों. इसके अलावा हर बीजेपी सांसद को अपने क्षेत्र में 40-50 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी है. ये कार्यकर्ता हर दिन 40 घरों पर जाएंगे और लोगों को बातचीत के जरिए बताएंगे कि बीजेपी ने 9 सालों में कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital