Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की उलटी गिनती शुरू, जानिए आप कहां और कैसे देख सकते हैं लॉन्चिंग

Chandrayaan 3 Launch Update: चंद्रयान-3 के जरिए भारत चांद पर राष्ट्रध्वज लगाने वाला चौथा देश बनेगा. आप इसरो की वेबसाइट के अलावा उसके यूट्यूब चैनल पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3

Chandrayaan 3 Launch Date and Time: चंद्रमा पर जाने वाले भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 के लॉन्च होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इसे 14 जुलाई की दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश स्थित श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. इस मिशन पर, देश की नहीं अपितु दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 को इसरो के सबसे विश्वसनीय रॉकेट एलवीएम (LVM) से लॉन्च किया जाएगा. इस रॉकेट ने अभी तक के सभी मिशन सफलतापूर्वक हासिल किए हैं. करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 को भी इसी रॉकेट से लॉन्च किया गया था.

ISRO के वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए 25:30 घंटे का काउंटडाउन गुरुवार को दोपहर 1.05 बजे शुरू हो गया. अब शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे इसकी लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी. चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले​​​​​​ जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) तैयार है. इस LVM-3 रॉकेट का लॉन्चिंग सक्सेस रेट 100% है. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिक गुरुवार को ही तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर में पूजा करने गए. इस दौरान वे अपने साथ चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी ले गए.

इसरो इसलिए लॉन्‍च कर रहा चंद्रयान-3 मिशन
बता दें कि 2019 में भारत ने चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था, लेकिन तकनीकी खामी के चलते लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई. चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी, इसलिए उस मिशन को असफल करार दिया गया था. ऐसे में इसरो दोबारा कोशिश कर रहा है. वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 मिशन के लिए हर पहलू का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है. इस मिशन के तहत इसरो चांद की दक्षिणी सतह पर उतर कर उसका अध्ययन करना चाहता है. चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. अगर चंद्रयान यहां पहुंचने में कामयाब हो जाता है तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो उस हिस्से में पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3: इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, जानिए कब होगी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayaan Mission-3: लॉन्चिंग से पहले चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर तिरुपति मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक, पूजा-अर्चना कर की प्रार्थना

कहां देख सकेंगे रॉकेट लॉन्च?
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखने के लिए आप इसरो की वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर जा सकते हैं. इसरो की इस वेबसाइट पर आप लॉन्च व्यू गैलरी की सीट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग की जा सकती है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 के लॉन्च को देखने के लिए इसरो की वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest