Bharat Express DD Free Dish

छत्तीसगढ़ के इस साइको किलर ने मार डाले 8 लोग, दोस्ती करके पिलाता था जहरीला जाम, कुत्ते पर किया था फर्स्ट ट्रॉयल

Psycho Killer Murder Case: छत्तीसगढ़ से सामने आया हॉलीवुड थ्रिलर जैसा मामला, जहां एक साइको किलर ने महज 4 महीने में एक ही गांव के 8 लोगों को सुहागे का जहर देकर मार डाला. हत्या से पहले कुत्ते पर जहर का ट्रायल करने वाला यह बेरहम कातिल, लाशों के अंतिम संस्कार में जाकर आंसू भी बहाता था.

Psycho Killer Murder Case

Psycho Killer Murder Case Image

Psycho Killer Murder Case: हॉलीवुड की कोई डार्क थ्रिलर फिल्म भी छत्तीसगढ़ के इस साइको किलर की खौफनाक हकीकत के आगे फीकी पड़ जाए. इस साइको किलर ने मात्र 4 महीने में 8 लोगों का कत्ल किया और सबसे बड़ी बात यह थी कि हर मरने वाले के व्यक्ति के अंतिम संस्कार में जाकर यह किलर परिजनों को सांत्वना भी देता था. लोगों को रोता-बिलखता देख इसको बेहद सकून मिलता था. अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है (Chhattisgarh Psycho Killer).

दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ के एक ऐसे रियल-लाइफ साइको किलर की है, जिसकी क्रूरता हॉलीवुड फिल्मों की डार्क स्क्रिप्ट जैसी लगती है. आरोपी राम सहाय ने मामूली ताने, रंजिश और कर्ज से बचने जैसी वजहों पर अपने ही गांव के 8 लोगों को जहर देकर मार डाला.

कुत्ते ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

जानकारी के मुताबिक, इंसानों का शिकार करने से पहले उसने जहर का ट्रायल एक कुत्ते पर किया था. उसने कुत्ते को जहर दे दिया था. जहर खाने की वजह से कुत्ते ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. कुत्ते को तड़पता देख राम सहाय को बहुत सुकून मिला. जिसके बाद उसने यह इंसानों पर आजमाने लगा.

राम सहाय हर मर्डर के बाद पीड़ित के परिवार के साथ बैठकर आंसू बहाता था ताकि किसी को शक न हो. शराब में जहर मिलाने वाले इस विलेन का खेल तब खत्म हुआ, जब हर रहस्यमयी मौत के वक्त उसकी मौजूदगी के एक ही पैटर्न ने पुलिस को चौंका दिया. पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे इस शातिर विलेन की सारी चालाकी धरी की धरी रह गई.

क्या है पूरा मामला? (Chhattisgarh Serial Killer)

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहा राम सहाय जायसवाल नाम के शातिर साइको किलर का पर्दाफास हुआ है, जिसके लिए इंसानो के जान की कीमत चूहे-बिल्लियों से भी कम थी. इस साइको किलर ने बाजार से चूहे मारने के बहाने बोरेक्स पाउडर खरीदा और अपनी इस साजिश का पहला ट्रायल एक बेजुबान कुत्ते पर किया. जब कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया, तो इस कातिल का हौसला बढ़ गया. इसके बाद उसने सिर्फ 4 महीने के भीतर एक ही गांव के 8 मासूम लोगों को मौत की नींद सुला दिया.

शक के कारण गिरफ्तार

इस साइको किलर के कत्ल करने की वजहें बेहद मामूली थीं. जैसे चुनावी रंजिश, किसी का ताना मारना, गाली-गलौज, या फिर कर्ज चुकाने से बचना. वह बड़े प्यार से पीड़ितों को शराब पीने के बहाने बुलाता, चुपके से उसमें जहर मिलाता और उन्हें मार डालता. इसकी मक्कारी की हद तो तब हो गई, जब हत्या करने के बाद यह खुद पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल होता और परिजनों के सामने झूठे आंसू बहाकर हमदर्दी जताता (Psycho Killer Murder).

फरवरी से मई के बीच उसने बद्री, बुठालू, छत्तु राम, बुधराम, विनोद, गजानंद, चैतुराम और महेतरू राम को अपना शिकार बनाया. लेकिन हर मौत के वक्त राम सहाय की आखिरी मौजूदगी के एक ही पैटर्न ने पुलिस का शक बढ़ा दिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. शुरू में तो उसने मना किया, लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से टूट गया और सारा भेद खोल दिया. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:  Chach Vada Recipe: पेट को ठंडक और जीभ को देगा बेमिसाल स्वाद, गर्मी के मौसम में बनाकर खाएं ये वाला नाश्‍ता

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read