Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘देश इन्हें कभी नहीं भूलेगा’- काकोरी के शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय अमित शाह

आज का दिन पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इन्हीं तीनों शहीदों ने काकोरी ट्रेन एक्शन से अंग्रेजों की नींव हिला दी थी.

Kakori martyrs

आज का दिन पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इन्हीं तीनों शहीदों ने काकोरी ट्रेन एक्शन से अंग्रेजों की नींव हिला दी थी. इनके बलिदान दिवस के इस मौके पर भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों वीरों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

नई ऊर्जा देकर अंग्रेजों की नींव हिलाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में इन वीरों को नमन करते हुए लिखा, ‘स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूं.’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि देश के संसाधनों और मेहनतकश देशवासियों के श्रम से बनी वस्तुओं पर यहां के लोगों का ही अधिकार हो सकता है. इस संकल्प को इन सेनानियों ने न केवल साकार किया, बल्कि क्रांतिकारियों के लिए साहस और पराक्रम की प्रेरणा भी बने.

आखिर में उन्होंने उनके बलिदानों को याद करते हुए लिखा, ‘देश इन बलिदानियों को कभी भूल नहीं पाएगा.’

क्या था काकोरी ट्रेन एक्शन?

ये कहानी 1925 की है जब 9 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने काकोरी में ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लिया था. इस लूट से क्रांति करने के लिए हथियार खरीदने का मकसद था. इस लूट में तीनों वीरों ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

इस घटना के बाद इन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद  आज ही के दिन साल 1927 में राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर में, रोशन सिंह को मलाका (नैनी) जेल में  और अशफाक उल्लाह खां को फैजाबाद (अयोध्या) के जेल में फांसी दे दी गई थी.

वहीं, साल 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिन का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन कर दिया था.

ये भी पढ़ें: गोवा मुक्ति दिवस पर अमित शाह ने याद दिलाया ‘परमिट’ वाला दौर, बोले- इन महान नायकों की बदौलत मिली 451 साल की गुलामी से आजादी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital