Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रामलला के दरबार में उमड़ा जन सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

मौनी अमावस्या के दिन आज अयोध्या में राम जन्मभूमि रामलला के दर्शन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ. लाखों की संख्या श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए है. जहां एक ओर पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगा रहें है.

Crowd gathered in Ayodhya also

अयोध्या में भी उमड़ा जन सैलाब

मनमीत गुप्ता रिपोर्टर, अयोध्या


मौनी अमावस्या के दिन आज अयोध्या की राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ. लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए हैं. जहां एक ओर दूर दूर से आए श्रद्धालु सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगा रहें है. वहीं दूसरी ओर राममंदिर मे विराजमान रामलला के दर्शन भी कर रहें है. राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम सुबह 5 बजे से अपने भक्तों को दर्शन दे रहें है. भक्त भी अपने आराध्य का दर्शन कर आनंदित महसूस कर रहे हैं.

हालांकि आज सुबह से ही अयोध्या में मौसम खराब रहा. कोहरे और धुंध के बाद भी देर रात 2 बजे से ही सरयू स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन ने भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है. सिविल पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी की तैनाती की गई है. आईजी प्रवीण कुमार सुबह से ही अयोध्या में कैंप किए हुए हैं. आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि श्रद्धालुओं का आना लगातार बना हुआ है. अलग-अलग जगहों पर लोगों को रोकने की व्यवस्था की गई है. खुशी है कि स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है स्थानीय लोगों की अपील है कि दर्शन में पहले बाहरी लोगों को वरीयता दी जाए.

अयोध्या दर्शन के लिए रुक कर आएं श्रद्धालु

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि आस पास के जिलों के लोग अभी कुछ दिन अयोध्या दर्शन करने नहीं आए. वहीं स्थानीय साधू संतों का भी सहयोग मिल रहा है. अयोध्या में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है. वहीं देश के अलग अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन आराम से हो रहें है. अयोध्या में प्रशासन की अच्छी व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दिन हेमा मालिनी ने लगाई त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी, बोलीं- ‘ये मेरा सौभाग्य है…’

प्रयागराज में भगदड़ के बाद अयोध्या में सतर्कता

अयोध्या में मौनी अमावस्या को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद से जिला प्रशासन और सतर्क हो गया है. सीआरपीएफ की तैनाती की गई. अयोध्या के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं. चार पहिया दो और पहिया वाहनों को रोक दिया गया है. श्रद्धालु सरयू घाट राम जन्मभूमि पैदल ही दर्शन करने और स्नान करने के लिए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital