Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dangri attack: डांगरी हमले को लेकर पुलिस की आतंकवादियों पर कड़ी नजर, जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम

आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा. पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है.

Dangri attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि डांगरी गांव में हुए हमले में शामिल आतंकवादी राजौरी जिले के पहाड़ी इलाकों में छिपे हैं और उनके बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. पुलिस ने मंगलवार रात जारी एक परामर्श में आतंकवादियों की किसी भी तरह से मदद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर भी आगाह किया. राजौरी के डांगरी गांव में एक जनवरी को हुए आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हुए थे.

गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

कुछ मकानों पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं हमलावरों द्वारा छोड़े गए आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) में अगले दिन विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई थी.
पुलिस ने कहा, ‘‘ डांगरी गांव में हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादी अब भी राजौरी की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं. वे फिर से एक आतंकवादी घटना को अंजाम दे सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोग पुलिस और (सुरक्षा) बलों की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के अलावा इन आतंकवादियों की अन्य चीजों को लेकर मदद कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़े:- टेंडर होते हैं और निरस्त भी हो जाते हैं, अडानी ग्रुप का टेंडर कैंसिल होने पर बोले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

पुलिस की आतंकवादियों पर कड़ी नजर

उन्होंने कहा कि इन ‘‘आतंकवादियों’’ पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे. मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा.’’ पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. इससे पहले रविवार को डांगरी के निवासियों ने गांव में हमलों के पीछे आतंकवादियों का पता लगाने में सुरक्षा एजेंसियों की ‘‘विफलता’’ पर चिंता व्यक्त की थी. उन्होंने धमकी दी कि यदि सुरक्षा एजेंसियां अगले 15 दिन के भीतर आतंकवादियों का खात्मा नहीं करती तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital