Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब नीति मामला: अदालत ने के. कविता की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता शामिल है.

BRS MLC K. Kavita

बीआरएस नेता के. कविता

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 28 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. सीबीआई के मामले में के कविता की आज न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी, जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया.

बता दें कि के कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है के कविता. अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के कविता सहित अन्य शामिल है.

सिसोदिया और संजय  सिंह को मिल चुकी है जमानत

बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता शामिल है.

हाल ही में मनीष सिसोदिया को जमानत मिली है. इससे पहले संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से संरक्षण नही मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक बढ़ाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital