Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सावधान! जुलाई में और रुलाएगी चिपचिपी वाली गर्मी, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कैसे बचें इस आफत से

दिल्ली और उत्तर भारत में भले ही पारा 42°C के करीब है, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण ‘फील्स लाइक’ तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उमस के कारण पसीना न सूखने से शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है.

IMD Heatstroke Prevention Tips Delhi Feels Like Temperature Crosses 50 Degrees Due To High Humidity

AI IMAGE

Edited by Vaibhav Gupta

IMD Heatstroke Prevention Tips: गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, लेकिन असली आफत ‘फील्स लाइक’ तापमान (Heat Index) की है, जो कई बार 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

हवा का तापमान (Dry Bulb Temperature) तो सिर्फ हवा की गर्मी बताता है, लेकिन नमी (Humidity) के कारण पसीना सूखने में देरी होती है और शरीर गर्मी नहीं छोड़ पाता. यही वजह है कि 42°C का तापमान 48-50°C जैसा महसूस होता है.

हाल के दिनों के आंकड़े (दिल्ली और आसपास):

  • 27 जून: अधिकतम तापमान 41.3°C, लेकिन फील्स-लाइक 51.3°C (दोपहर 2:30 बजे)
  • 28 जून: 41.8°C, फील्स-लाइक 50.7°C
  • 20 मई: 44.5°C, फील्स-लाइक 44.5°C
  • 9 जून: 45.4°C, फील्स-लाइक 45.4°C

इन दिनों में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बहुत ऊंचा चला गया.

हीटवेव की परिभाषा

  • हीटवेव: जब तापमान सामान्य से 4.5°C या ज्यादा ऊपर हो, या अधिकतम तापमान 45°C या उससे ऊपर पहुंच जाए.
  • गंभीर हीटवेव: सामान्य से 6.5°C ऊपर या अधिकतम 47°C+.

स्वास्थ्य पर असर

उच्च हीट इंडेक्स से शरीर पर कई खतरे होते हैं:

  • डिहाइड्रेशन: पसीने के साथ पानी और नमक की कमी
  • त्वचा रोग: लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न और रैशेज
  • कमजोर इम्यूनिटी: संक्रमण का खतरा बढ़ता है
  • मानसिक तनाव: मूड स्विंग, एकाग्रता में कमी, नींद न आना
  • अंगों पर दबाव: दिल, किडनी और लीवर पर अतिरिक्त बोझ

बचाव के उपाय (DOs)

  • भरपूर पानी पिएं, चाहे प्यास न भी लगे
  • नींबू पानी, छाछ, फलों का जूस और नमक वाली घरेलू पेय लें
  • हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें (हल्के रंग के)
  • छाता, टोपी, स्कार्फ इस्तेमाल करें
  • दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलें
  • ठंडी छाया में रहें और ठंडा स्नान करें

क्या न करें (DON’Ts)

  • तेज धूप में बिना छतरी के न निकलें
  • शराब या ज्यादा चीनी वाले पेय न लें
  • बच्चों को पार्किंग में गाड़ी में न छोड़ें
  • खराब या बासी भोजन न खाएं

IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, ‘हीट इंडेक्स पूरे दिन बदलता रहता है. नमी बढ़ने से गर्मी और दबाव महसूस होता है. सावधानी बरतें तो गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है.’

दिल्ली में जुलाई में भी नमी बढ़ने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. गर्मी से बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital