Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में गूंजी दिल्ली के मशहूर जिया बैंड की धुन, यूपी में दाखिल हुई यात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गई. दिल्ली का मशहूर जिया बैंड भी लगाया गया था. इस बैंड की धुन भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी.

Bharat Jodo Yatra

यूपी में दाखिल हुई यात्रा

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली का जिया बैंड बहुत ही पुराना और मशहूर बैंड है. राहुल गांधी की दिल्ली से फिर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली का मशहूर जिया बैंड भी लगाया गया था. इस बैंड की धुन भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी. आपको बता दें कि दिल्ली का जिया बैंड 1936 से अपना प्रदर्शन लगातार कर रहा है. जिया बैंड का प्रदर्शन पुराने समय से ही इतना अच्छा रहा है कि आज भी यह बैंड बहुत सारी वीवीआईपी शादियों में और बहुत सारी फिल्म की शूटिंग में भी लगाया जाता है. बहुत सारी फिल्मों में इस बैंड को आप देख सकते हैं.

पूरे भारत में इस बैंड का काफी क्रेज

दिल्ली का यह मशहूर बैंड अभी तक क्रिकेट जगत, राजनीतिक जगत, फिल्म जगत से जुड़ी बहुत सारी हस्तियों की शादियों में लग चुका है. दिल्ली सहित पूरे भारत में इस बैंड का काफी क्रेज है. आज इस बैंड की धुन राहुल गांधी की दिल्ली से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में भी सुनने को मिली. लोगों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बैंड की धुन का भी खूब आनंद लिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिया बैंड की धुन के साथ कांग्रेस पार्टी के स्लोगन पर नारे लगाए.

उत्तर प्रदेश के लोनी पहुंची यात्रा

दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंच गई है. जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल हुई है. उत्तर प्रदेश पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया गया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं. वहीं दिल्ली प्रदेश के नेताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं को यात्रा का ध्वज सौंपा.

नौ दिनों के विराम के बाद आज फिर से यात्रा आरंभ

‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी. कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में यह यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी. 6 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक जारी रहेगी. इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब की ओर प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश भी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital