करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा
Greater Noida Lift Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन इमरात की लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर हैं. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. मौके पर डीसीपी पहुंच रही हैं. हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.
यह हादसा ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी एक मूर्ति के पास हुआ है. यहां एक आम्रपाली ग्रुप की एक निर्माणाधीन इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान लिफ्ट में हादसा हो गया और 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूरों के घायल होने की खबर है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुआ. इस लिफ्ट का इस्तेमाल मजदूरों को ऊपर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के लिए भेजने के लिए होता था. जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, उसे आम्रपाली ग्रुप द्वारा आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट के नाम से बनाया जा रहा था. यह ग्रुप राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC project) के तहत निर्माण का काम पूरा कर रहा था.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह लिफ्ट 10 से 11 मंजिल की ऊंचाई से गिरी. घटना के समय 9 लोग लिफ्ट सवार थे. लोगों ने बताया कि लिफ्ट की मोटर ऊपर ही रह गई और लिफ्ट नीचे गिर गई. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
इमारत की लिफ्ट गिरने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. बता दें कि सुबह से ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही थी. उसके बाद भी इमारत में काम नहीं रूका था. मजदूर लगातार काम कर रहे थे. बारिश की वजह से हादसा होने की संभावना पहले से ही थी. कहा जा रहा है कि जब सुबह से बारिश हो रही थी तो लिफ्ट में काम क्यों कराया जा रहा था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…