मनोरंजन

डमरू म्युज़िक द्वारा निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले व जागृति राहुल मोरे का “गणपति मुझमें” हुआ रिलीज

Ganpati Song: गणपति के उत्सव के अवसर पर निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले और जागृति राहुल मोरे का एक बेहद मधुर, सुरीला और दिल को छू लेने वाला श्री गणेश भजन “गणपति मुझमें” डमरू म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है जिसे श्रोताओं व दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डमरू म्युजिक के ओनर धर्मेन्द्र कुमार राय इस सॉन्ग के प्रस्तुतकर्ता हैं। सिंगर और संगीतकार कुमार सपन हैं जबकि महाभारत सीरियल फेम ऎक्टर गुफी पेंटल इस गाने के गीतकार हैं।

बता दें कि निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले का ये दूसरा प्रोजेक्ट है। उनका पहला एल्बम “बन गया योगी” 2 महीने पहले रिलीज हुआ था। वह कहते हैं कि ये गाना गणपति उत्सव से पहले ही रिलीज करने की प्लानिंग थी लेकिन डमरू म्यूजिक चैनल को यह गीत पसंद आया उन्होंने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और गाना रिलीज भी कर दिया। गाना सुनते ही लोग पसंद कर रहे हैं।

प्रोड्यूसर मुकुंद आत्माराम महाले ने बताया कि ऎक्टर गुफ़ी पेंटल जी कुछ महीने पहले ही गुजर गए। ये गाना मेरे मित्र कुमार सपन को उन्होंने दिया था। सपन ने मुझे गाना सुनाया मुझे अच्छा लगा मैंने तुरंत रिकॉर्ड करवाया जिसे सपन ने म्यूजिक दिया और खुद ही गाया भी है।

निर्माता जागृति राहुल मोरे का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार राय को यह गीत बहुत पसंद आया। वो एक होनहार निर्माता हैं। भगवान शिवजी के भक्त हैं तो गणपति भजन को कैसे मना करते। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद राधा जी के ऊपर एक गीत है। फिर पंढरपुर के विट्ठल जी का, दर्शन कराएंगे। जागृती एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने गणपति मुझमें गीत को सोशल मीडिया पर भी काफी लाइक शेयर किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

3 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

6 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

22 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

46 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

54 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago