Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur: कांवड़ियों से भरी ट्राली और डंपर की हुई भिड़ंत, एक की मौत, 6 श्रद्धालु घायल

5 कांवड़ियों को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है और अन्य की इलाज किया जा रहा है.

वीडियो ग्रैब

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर में जोरदार भिड़ंत होने के बाद एक की मौत हो गई है और 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं इस घटना के बाद क्रोधित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा. मौके पर डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर तत्काल पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया.

एक कांवड़िए की मौत

जानकारी सामने आ रही है कि गोरखपुर के रास्ते होते हुए कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, कि इसी दौरान अनियंत्रित डंपर से ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिडंत हो गई. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मशाला पुल से सामने आई है. कल देर रात हुई इस घटना में 6 कांवड़िए गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस दल पहुंचा और तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जानकारी सामने आ रही है कि पिपराइच मोटे शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़िया ट्रैक्टर ट्राली से नाचते गाते हुए जा रहे थे. इसी दौरान डंपर की भिड़ंत हो गई.

ये भी पढ़ें- UP News: बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, प्रिंटर लैपटॉप व कई दस्तावेज बरामद

घायलों का इलाज जारी

इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका विधिवत इलाज चल रहा है. तो वहीं इस घटना में आकाश गुप्त (17) की मौत हो गई है, जिसकी वजह के कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया था. इसी को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई. हालांकि पुलिस ने बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया. दो कावड़ियों की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि 5 कांवड़ियों को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है और अन्य का इलाज किया जा रहा है. वहीं मामले में जिलाधिकारी ने कहा है कि, घटना की जांच कराई जा रही है दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital