देश

‘धर्मनिरपेक्ष नहीं धर्म सापेक्ष देश है भारत’, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- यह सनातन राष्ट्र घोषित हो

Acharya Pramod Krishnam : कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि भारत को सनातन राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश नहीं है, बल्कि धर्म सापेक्ष देश है.

यह बात आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हरियाणा के करनाल में कही. उन्होंने वहां आयोजित युवा धर्म संसद में कहा, “भारत में जो भी पैदा हुआ वो सनातनी है, उसका पंथ या पूजा पद्धति चाहे जो भी हो. भारत को सनातन से और सनातन को भारत से अलग नहीं किया जा सकता है.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम आगे बोले, “जो व्यक्ति भारत का नहीं होगा, वो सनातन नहीं हो सकता और जो सनातन का नहीं है वो भारत का नहीं हो सकता.” उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी भारत में जन्मा है, वह सनातनी है. और अब भारत सनातन राष्ट्र घोषित होना चाहिए.

‘जो राम के नहीं हुए, वो CJI के क्या होंगे’

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर भी एक बड़ी बात कही. उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI चंद्रचूड़ पर सवाल उठाने वालों को धिक्कारा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा, “जो राम के नहीं हुए,वो CJI के क्या होंगे.”

चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ ने क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी.

चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ कल पुणे जिले के खेड़ तालुका में स्थित अपने पैतृक गांव में थे. वहां उन्होंने कहा, “कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास केस है, मगर उसका समाधान नहीं मिल पाता है. अयोध्या विवाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, यह मामला लगभग 3 महीनों तक मेरे पास था. मैं भगवान के सामने बैठा और उन्होंने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया.”

राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने गए थे CJI

बता दें कि DY चंद्रचूड़ उन न्यायाधीशों में से एक हैं, जिन्होंने 9 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाया था. तब तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, शरद बोबडे, DY चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. चीफ जस्टिस बनने के बाद DY चंद्रचूड़ ने इसी साल अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

7 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

8 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

43 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago