Assembly Election Results 2023

Pragyan Rover: ‘चंदा मामा की गोद में खेल रहा हमारे चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान, लैंडर मां की तरह उसे देख रहा’, ISRO ने जारी किया वीडियो

Chandrayaan-3: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर अठखेलियां करता नजर आ रहा है. यह वीडियो विक्रम लैंडर के कैमरे से बनाया गया है.

chandrayaan 3 rover on moon

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है.

Chandrayaan-3 Video: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ वहां अपने काम में जुटा हुआ है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने अभी अपने ट्विटर हैंडिल पर बताया कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ वहां किस तरह से खोज-बीन में संलग्‍न हैं. ‘प्रज्ञान’ का एक नया वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में ‘प्रज्ञान’ चांद की सतह पर किसी नटखट बच्चे की तरह नजर आ रहा है.

इस 24 सेकंड के वीडियो को देखकर आप खुद ये बात मान लेंगे कि चांद पर ‘प्रज्ञान’ ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्‍चा अठखेलियां कर रहा हो. वीडियो में ‘प्रज्ञान’ गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है. कई वैज्ञानिकों ने कहा कि चंदा मामा की गोद में जाकर ‘प्रज्ञान’ मस्‍ती कर रहा है. बता दें कि उसने वहां से कई अहम जानकारियां धरती पर भेजी हैं. वहीं, ताजा वीडियो में उसके मस्ती भरे अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

लैंडर के कैमरा ने रिकॉर्ड किया रोवर का वीडियो

वीडियो के कैप्शन में ISRO ने लिखा, ‘सुरक्षित रास्ते की तलाश में रोवर को रोटेट किया गया. रोवर के घूमने का वीडियो लैंडर के कैमरा से बनाया गया है. ऐसा लगता है जैसे कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां उसको प्यार से देख रही हो. है ना? ‘

यह भी पढ़ें: PM Modi In ISRO: संबोधन के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था, आपके प्रयासों को सलाम

चांद पर मिला ऑक्‍सीजन और सल्फर

चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब तक चांद पर कई तत्‍वों और गैंसों के बारे में पता लगा चुके हैं. ‘प्रज्ञान’ पर लगे एक अन्य उपकरण ने एक अलग तकनीक का इस्तेमाल करके चांद के इलाके में गंधक (सल्फर) की मौजूदगी की पुष्टि की. ISRO ने कहा कि अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (एपीएक्सएस) नाम के डिवाइस ने चंद्रमा पर गंधक के साथ-साथ अन्य छोटे तत्वों का भी पता लगाया है. वहीं, चांद पर ऑक्‍सीजन का भी पता लगाया गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read