देश

‘नीतीश कुमार के निकलने के बाद I.N.D.I. गठबंधन नहीं बचा..तार-तार हो चुका’, बोले JDU नेता केसी त्यागी- फेयरवेल टू इंडिया

N.D.A. Vs I.N.D.I.A : कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा. कुछ ही दिनों पहले बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी JDU ने I.N.D.I.A गठबंधन को छोड़ दिया और N.D.A. में चली गई. N.D.A. भाजपा की अगुवाई वाला सियासी गुट है. JDU प्रमुख नीतीश कुमार जो बिहार के मुख्यमंत्री हैं, कुछ समय पहले तक वह लालू के साथ सरकार चला रहे थे, अब भाजपा के साथ सरकार चला रहे हैं.

नीतीश कुमार के करीबी JDU नेता के.सी. त्यागी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर तल्ख टिप्पणी की है. I.N.D.I.A गठबंधन पर बोलते हुए के.सी. त्यागी ने अभी दिल्ली में कहा— “मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार के निकलने के बाद I.N.D.I. गठबंधन नहीं बचा, ये तार-तार हो चुका है.”

‘भगवंत मान ने घोषणा कर दी कि वे सारी सीटों पर लड़ेंगे’

के.सी. त्यागी बोले— “कांग्रेस पार्टी के दम और दुस्साहस का नतीजा है कि ममता बनर्जी अलग सुर अलाप रही हैं, पंजाब में भगवंत मान ने घोषणा कर दी है कि वे सारी सीटों पर लड़ेंगे. उधर, प्रकाश अंबेडकर ने भी I.N.D.I. गठबंधन की समाप्ति की घोषणा कर दी है. अब तो कहना है- फेयरवेल टू INDIA”

यह भी पढ़िए: N.D.A. के खिलाफ बने कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन में एकजुटता बड़ी चुनौती, 1-1 कर कम हो रहे साथी, क्या सीट बंटवारे पर बन पाएगी बात?

इधर, मल्लिकार्जुन खरगे ने की कांग्रेस नेताओं संग मुलाकात

भाजपा—कांग्रेस की सियासी बयानबाजी के बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में नजर आए. यहां उन्होंने बिहार कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विचार—विमर्श किया. माना जा रहा है कि बिहार में इस यात्रा को प्रभावी बनाए जाने के प्रयास कांग्रेस नेता करेंगे.

यह भी पढ़िए: Lok Sabha Election 2024: “अगर सपा I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर होगी तो कांग्रेस के पास तैयार है प्लान B”, अजय राय के बयान पर SP खेमे में खलबली

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago