खेल

Virat Kohli: क्रिकेट फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार… कहां हैं विराट, क्यों हैं मैदान से दूर? खास दोस्त ने बताया; फिर बनेंगे..

Virat Kohli Cricket News: विराट कोहली..इन दिनों कहां हैं? यदि आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो ये सवाल आपके मन में भी होगा! भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े धुरंधर, पूर्व कप्तान..जो इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से ब्रेक ले चुके हैं. और, अभी उनके फैंस को नहीं पता कि आखिरी तीन टेस्ट में वह खेलेंगे या नहीं. उनके ब्रेक लेने के बाद से ही विराट की अनुपस्थिति को लेकर अटकलें चल रही थीं.

अभी विराट के ही ‘खास दोस्त’ एक विदेशी क्रिकेटर ने विराट की अनुपस्थिति की वजह बताई है. क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने कहा है कि इन दिनों विराट के न खेलने की वजह उनके निजी कारण हैं. डिविलियर्स से पूछा गया कि क्या आपने विराट कोहली से बात की है और वह ठीक हैं या नहीं? इस पर डिविलियर्स बोले, ‘मैं इतना जानता हूं कि वह ठीक हैं. वह अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिता रहे हैं, इसलिए वह पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल रहे हैं. मैं कुछ और कन्फर्म नहीं करूंगा. मुझे उन्हें वापस देखने का बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल वह ठीक हैं, खुश हैं.’

  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली..देश की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से हैं. इनके करोड़ों फैंस हैं. खबर है कि मिसेज विराट फिर मां बनने की तैयारी में हैं.

 

2017 में हुई थी शादी, 2021 में पहली संतान हुई

अनुष्का शर्मा से विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी. उसके कई वर्षों बाद वे माता-पिता बने. 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ. अब वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं.

‘विराट कोहली फैन क्लब’ ट्विटर हैंडिल पर अभी एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एबी डिविलियर्स ने विराट के क्रिकेट से दूरी के कारण का खुलासा किया है. एबी डिविलियर्स विराट के पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथी हैं. बताया जा रहा है कि एबी ने विराट को मैसेज किया था.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago